Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लाखामंडल में पुलिस चौकी खोलने की मांग
  • देहरादून

लाखामंडल में पुलिस चौकी खोलने की मांग

RNS INDIA NEWS 24/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। प्रांतीय व्यापार मंडल लाखामंडल ने थानाध्यक्ष चकराता को ज्ञापन सौंपकर पुलिस चौकी खोले जाने की मांग की है। ज्ञापन में व्यापार मंडल ने कहा कि लाखामंडल एक पर्यटक स्थल होने के साथ साथ ऐतिहासिक महत्व का स्थल है। कहा कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक प्रवृत्ति के तत्व अपनी गतिविधियां बढ़ा रहे हैं। ऐसे में लाखामंडल में सुरक्षा की दृष्टि से रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खोले जाने की नितांत आवश्यकता है। थानाध्यक्ष चकराता को बुधवार को सौंपे ज्ञापन में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि लाखामंडल ऐतिहासिक महत्व का पर्यटक स्थल हैं। जहां पर पांडवकालीन प्राचीन शिव मंदिर से लेकर पांडवकालीन संस्कृति का लाक्ष्यागृह, सुरंग, शिवलिंग सहित तमाम ऐतिहासिक महत्व की मूर्तियां व कलाकृतियां हैं। जिनको देखने प्रति दिन सैकड़ों की संख्या में पर्यटक आते जाते रहते हैं। लेकिन कुछ समय से क्षेत्र में आपराधिक वारदातें बढ़ने लगी है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग सक्रिय हो रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों आदि की सुरक्षा को लेकर खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लाखामंडल में एक पुलिस रिपोर्टिंग चौकी खोली जानी आवश्यक है। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष बहादर सिंह राणा, कुंवर सिंह, अजब सिंह, नवीन, सुधीर, केशवराज, दिनेश शर्मा, रेहान, विपिन कुमार, सुरेश, कमल, अनिल चौहान, पप्पू पंवार, भगत सिंह, जगमोहन, शंकर सिंह, डब्लू, कृपाल सिंह राणा, प्रह्लाद, महेश चंद्र आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ठेली व्यापारियों ने मांगी मंडी परिसर में ठेली लगाने की अनुमति
Next: शीशमबाड़ा प्लांट हटाने की मांग को निकाली रैली

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.