Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर महिला से ठगे 12.61 लाख
  • नैनीताल

शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर महिला से ठगे 12.61 लाख

RNS INDIA NEWS 08/09/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। शेयर मार्केटिंग में मुनाफे के सब्जबाग दिखाकर जालसाजों ने मुखानी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गरवाल निवासी एक महिला से 12.61 लाख रुपये ठग लिए। बीती 24 जुलाई से शुरू हुआ जालसाजी का यह सिलसिला करीब 25 दिनों तक चला। इस दौरान महिला को धोखे में रखकर अलग-अलग खातों में यह रकम ट्रांसफर कराई। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने पंतनगर स्थित साइबर थाने में 18 अगस्त को तहरीर दी। वहां से मामले की जांच थाना मुखानी को ट्रांसफर की है। गोविंदपुर गरवाल क्षेत्र की महादेव कॉलोनी फेज-वन की निवासी जया धामी ने तहरीर में कहा है कि 23 जुलाई को इंस्टाग्राम पर नजर आए पार्टटाइम जॉब के विज्ञापन पर उन्होंने क्लिक किया था। कुछ देर बाद जालसाजों ने उनके व्हाट्सऐप नंबर पर एक लिंक भेजा और उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया। यहां महिला को शेयर मार्केट ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा दिया गया। साथ ही शुरुआत में मुनाफा बतौर कुछ रकम भी महिला के खाते में ट्रांसफर की। इसके बाद महिला को एक दूसरे अकाउंट में जोड़ा गया। यहां महिला ने जब अपनी लगाई हुई धनराशि निकालने की कोशिश की तो जालसाजों ने महिला की ओर से गलत जानकारी उपलब्ध कराने की बात कहकर रकम ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी। 24 जुलाई से जालसाजों ने महिला से अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करानी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, यह महिला गृहिणी हैं और इनके पति निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। महिला ने रिश्तेदारों से रुपये उधार लिए और 18 अगस्त तक 25 दिन के अंदर 12,61,630 रुपये गंवा दिए। महिला को जब ठगी का अहसास हुआ तो साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि जांच मुखानी थाने को ट्रांसफर हुई है, जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घनसाली के खोला गांव तक जल्द पहुंचेगी सड़क
Next: केदारनाथ यात्रा के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करना प्राथमिकता: एसपी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.