Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • घनसाली के खोला गांव तक जल्द पहुंचेगी सड़क
  • टिहरी

घनसाली के खोला गांव तक जल्द पहुंचेगी सड़क

RNS INDIA NEWS 08/09/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। घनसाली विधानसभा क्षेत्र के सड़क सुविधा से वंचित खोला गांव के ग्रामीणों को भी जल्द आवागमन की सुविधा मिलेगी। सरकार ने खोला गांव के लिए चार किमी सड़क स्वीकृत करते हुए निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। ऐसे में अब उम्मीद है आने वाले पांच-छह माह में ग्रामीणों को सड़क सुविधा मिलेगी। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए सरकार का आभार जताया। रविवार को जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र रावत, प्रधान सरिता देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कविता तिवारी, पूर्व अध्यक्ष नत्थी सिंह नेगी, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश भजनियाल ने पूजा अर्चना कर सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और क्षेत्रीय विधायक शक्ति लाल शाह का आभार जताया। घनसाली के खोला गांव के करीब 100 परिवार सड़क से वंचित थे। ग्रामीण सड़क के अभाव में दो से तीन किमी पैदल चलने को मजबूर थे। ग्रामीणों को शादी से लेकर गांव में स्वास्थ्य खराब होने पर बिमार व्यक्ति को सड़क तक पहुंचाने में खासी परेशानी उठानी पड़ती थी। साथ ही सड़क न होने के कारण गांव से पलायन कर रहे थे। एक करोड़ 53 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का लोनिवि घनसाली ने निविदा प्रक्रिया पूरी कर सड़क निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब छह माह के अंदर सड़क कटिंग का कार्य पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर बिजेंद्र गुसाईं, प्रदीप बिष्ट, हर्ष लाल, जमुना राणा, हरीश राणा, हरिकृष्ण तिवारी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानसखंड विज्ञान केंद्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर महिला से ठगे 12.61 लाख

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

पहचान छिपाकर नाबालिग को दिया शादी का झांसा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ 16 दिनों का क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीडीओ के तबादले की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.