Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में पौड़ी बना ओवरऑल चैंपियन
  • पौड़ी

शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में पौड़ी बना ओवरऑल चैंपियन

RNS INDIA NEWS 07/10/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  जिला मुख्यालय पौड़ी के रांसी स्टेडियम में माध्यमिक शिक्षा की चार दिवसीय 75वीं जनपद स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में विकास खंड पौड़ी ओवरऑल चैंपियन बना। प्रतियोगिता में विकास खंड दुगड्डा ने दूसरा और एकेश्वर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता के बालक सीनियर व जूनियर वर्ग में नैनीडांडा ब्लाक विजेता बना। मंगलवार को रांसी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिवस पर मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष विनय शर्मा रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। समापन पर ओवरऑल चैंपियनपियन को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, बास्केटबॉल, जूडो और योग प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्तम प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन दिवस पर वॉलीबाल प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में नैनीडांडा विजेता, थलीसैंण उपविजेता बना। जूनियर बालक वर्ग वॉलीबाल में भी नैनीडांडा विजेता व रिखणीखाल उपविजेता रहा। बैडमिंटन जूनियर बालिका वर्ग में पौड़ी की प्राची प्रथम, खुशी द्वितीय, रिखणीखाल की अंशिका तृतीय स्थान पर रही। सब जूनियर बालिका वर्ग बैडमिंटन में एकेश्वर की अक्षिता पहले, कोट ब्लाक की राधिका दूसरे व हंसिका तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालक वर्ग बैडमिंटन में जीत डोभाल प्रथम, ललित सिंह कोरंगा द्वितीय व सोनू तृतीय, जूनियर बैडमिंटन बालक वर्ग में विश्वजीत मंडल प्रथम, कुलभूषण द्वितीय, रमेश चंद्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे। जबकि सब जूनियर बालक वर्ग में सत्यम दास ने पहला, सोमेश ने दूसरा व यश ने तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता में विकास खंड पौड़ी ओवरऑल चैंपियन रहा। विकास खंड दुगड्डा द्वितीय व एकेश्वर तृतीय स्थान पर रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धोखाधड़ी मामले में पार्षद सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा
Next: गुलदार के कैद होने के बाद भी दहशत जारी

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.