Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/07/2023
rns featured image new

काशीपुर। कच्ची शराब बेचने की सूचना पर ग्राम बरवाला पहुंची थाना पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने पर बवाल हो गया। आरोपी के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिस से अभद्रता और धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। गिरफ्तार आरोपी को छुड़ाने का भी प्रयास परिजन करने लगे। हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिस कर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। सूचना पर थाने से पहुंची अतिरिक्त पुलिस फोर्स ने महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही 9 अन्य लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार केलाखेड़ा थाना पुलिस को बीते गुरूवार की देर रात सूचना मिली कि ग्राम बरवाला में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। सूचना पर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने छह लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ कश्मीर सिंह पुत्र मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कश्मीर सिंह को जब पुलिस थाने ले जाने लगी, तो वहां मौजूद उसके परिजनों ने पुलिस का विरोध करना शुरू कर दिया। परिजनों ने हंगामा करते हुए पुलिस के कब्जे से कश्मीर सिंह को छुड़ाने का प्रयास भी किया। साथ ही पुलिस से धक्कामुक्की भी की। मारपीट में आरक्षी दिनेश धपोला की वर्दी फट गई तथा नेमप्लेट भी टूट गई। पुलिस टीम ने इसकी सूचना तत्काल थाना केलाखेड़ा थाने को दी। सूचना के बाद उप निरीक्षक गणेश पांडेय अतिरिक्त फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस फोर्स को आते देख हमलावर फरार हो गये। पुलिस ने मौके से कश्मीर सिंह पुत्र मान सिंह, जसविन्दर कौर पुत्री कश्मीर सिंह व रक्षपाल सिंह पुत्र बूटा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा सनरूप कौर, सुरेंद्र सिंह, जसनदीप सिंह, सतपाल सिंह, सोनू तथा सुरेंद्र के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खेत में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव
Next: स्कूटी सवार गहरी खाई में गिरा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.