Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • शराब खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर दादा-दादी की बेरहमी से हत्या, अलग-अलग कमरों से क्षत-विक्षत मिले शव
  • राष्ट्रीय

शराब खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर दादा-दादी की बेरहमी से हत्या, अलग-अलग कमरों से क्षत-विक्षत मिले शव

RNS INDIA NEWS 27/06/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दामरी गांव में एक बुजुर्ग दंपति की उनके पोते ने हत्या कर दी है। पुलिस को दामरी गांव के एक घर के दो अलग-अलग कमरों से बुजुर्ग दंपति के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। पुलिस ने कहा कि फरार चल रहे पोते ने कथित तौर पर शराब को लेकर हुए विवाद के बाद बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान प्रेम शंकर (65) और भवन देवी (60) के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा, आरोपी हिमेश (20) यहां (यूपी गांव) दादा-दादी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। वे दिल्ली में रह रहे थे। परिवार ने हिमेश पर अपने दादा-दादी की हत्या का आरोप लगाते हुए हमारे पास शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। इस संबंध में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
अधिकारी ने बताया कि हत्या 22 जून को हुई थी, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को रविवार को दी गई। आरोपी हिमेश शराब का आदी है। वह अक्सर अपने परिवार के सदस्यों को गालियां देता था। उसने शराब खरीदने के लिए पैसे की मांग की और इसके लिए परिवार ने उसे डांटा। पुलिस ने कहा, इसके बाद आरोपी ने अपने दादा-दादी की कथित तौर पर हत्या कर दी और उनके शवों को घर के दो अलग-अलग कमरों में छिपा दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की हुई मौत
Next: बेटा राज धर्म का पालन करेगा, मैं अपने राष्ट्र धर्म का : यशवंत सिन्हा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.