Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शांतिकुंज में दो दिवसीय शिक्षक गरिमा शिविर का समापन
  • हरिद्वार

शांतिकुंज में दो दिवसीय शिक्षक गरिमा शिविर का समापन

RNS INDIA NEWS 31/05/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में दो दिवसीय शिक्षक गरिमा शिविर का आज समापन हो गया। इस शिविर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा से जुड़े मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र राज्य के शिक्षक व शिक्षिकाएँ शामिल रहे। शिविर के समापन समारोह को संबोधित करते हुए शांतिकुंज के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता श्री शिवप्रसाद मिश्र ने कहा कि  प्राचीनकाल में जिस तरह गुुरुओं ने अपने आचरण व व्यवहार से शिष्यों को संस्कृति को पढ़ाने और उन्हें संस्कार देने का कार्य किया करते थे। युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने भी अपने शिष्यों को तैयार किया है, उसी तरह आज शिक्षकों को शिक्षण के साथ अपने आचरण व व्यवहार से विद्यार्थियों को तैयार करना चाहिए। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति श्री शरद पारधी ने अध्यापकोंं को युग निर्माता बताया।
समापन अवसर पर मध्यप्रदेश के सीमा नामदेव, चंद्रमोहन गौड़, ज्योति दीक्षित, राजेश कुमार त्रिवेदी, रविशंकर पारखे तथा महाराष्ट्र के रजनी लुंगसे, हनुमंत गौर गोरखनाथ शिंदे, प्रसन्न बुलढाणा, नीता संतोष, गणेश पिंडरी आदि को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दो दिवसीय इस शिविर में कुल दस सत्र हुए, जिसमें श्री वीरेन्द्र तिवारी, श्री योगेन्द्र गिरि, श्री रामयश तिवारी, श्रीमती शशिकला साहू, श्री अभय सक्सेना आदि ने भी संबोधित किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोटी के ग्रामीणों ने पेयजल किल्लत की शिकायत की
Next: सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से फसलों को नुकसान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.