Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • श्मशान घाट पर संक्रमित शवों की अंत्येष्टि में लापरवाही व गंदगी पर हंगामा
  • नैनीताल

श्मशान घाट पर संक्रमित शवों की अंत्येष्टि में लापरवाही व गंदगी पर हंगामा

RNS INDIA NEWS 28/04/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। राजपुरा स्थित श्मशान घाट में मंगलवार दोपहर स्थानीय लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप लगाया कि संक्रमित शवों की अंत्येष्टि में लापरवाही बरती जा रही है। जिससे आबादी में बीमारियां फैलने का खतरा है। इसके अलावा पीपीई किट, मास्क व ग्लब्स को खुले में फेंकने की वजह से डर और बढ़ रहा है। वहीं, हंगामे की सूचना पर सीओ, कोतवाल के अलावा पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। कड़ी मशक्कत के बाद आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया गया। हल्द्वानी में रानीबाग चित्रशीला घाट के अलावा राजपुरा मुक्तिधाम में मृतकों की अंत्येष्टि की जाती है। संक्रमित व्यक्तियों का अंतिम संस्कार राजपुरा में किया जा रहा है। सामान्य दिनों में यहां अधिकतम 3-4 शव ही पहुंचते थे। लेकिन अब रोजाना 15 से अधिक मामले आ रहे हैं। ऐसे में सुबह से शाम तक चिताओं के जलने का सिलसिला जारी रहता है। मंगलवार को दूसरे दिन भी स्थानीय लोग पार्षद महेश चंद्र संग श्मशान घाट पहुंच गए और हंगामा करने लगे। जिसके बाद सीओ शांतनु पराशर, कोतवाल मनोज रतूड़ी व एसएसआइ कैलाश सिंह नेगी फोर्स संग मौके पर पहुंच गए। महिलाओं ने पुलिस से कहा कि कोरोना संक्रमित की अंत्येष्टि के दौरान नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। चिता की जलती लकडिय़ों को दीवार से बाहर फेंक दिया जाता है। इसके अलावा धुएं से लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। वहीं, एसएसआइ कैलाश सिंह नेगी ने बताया प्रशासन से परिसर को दो बार सैनिटाइज कराने और बायो मेडिकल वेस्ट को एक जगह एकत्र करने के लिए बड़े डस्टबिन रखवाने को कहा है। जिसके बाद लोग शांत होकर घरों को चले गए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 28 अप्रैल
Next: कोरोना संक्रमण से निबटने को सीएम राहत कोष से 22 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.