Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोरोना संक्रमण से निबटने को सीएम राहत कोष से 22 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर
  • उत्तराखंड

कोरोना संक्रमण से निबटने को सीएम राहत कोष से 22 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर

RNS INDIA NEWS 28/04/2021
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर मुख्यमंत्री राहत कोष से विभिन्न कार्यों के लिए 22 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर की है। इसमें सर्वाधिक 10 करोड़ रुपये राजकीय मेडिकल कालेजों के अस्पतालों की क्षमता वृद्धि और सुदृढ़ीकरण से संबंधित कार्यों के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निबटने में जुटे फ्रंटलाइन कोरोना योद्धाओं, आवश्यक सेवाओं में कार्य कर रहे व्यक्तियों के साथ ही जनसामान्य को प्रिवेंशन के रूप में होम्योपैथी की दवा अर्सेनियम एलबम और लक्षणों के आधार पर अन्य जरूरी औषधियों व सुरक्षा संबंधी सामग्री वितरित करने के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाओं के लिए 1.18 रुपये मंजूर किए गए हैं। आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाओं को रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के दृष्टिगत आयुष रक्षा किट खरीदने, राज्य व जिला स्तर पर आयुष डेस्क की स्थापना करने, कोविड सुरक्षा सामग्री खरीदने के साथ ही जिला मुख्यालयों में आयुष रथ संचालित करने के लिए 4.64 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री राहत कोष से इसके लिए एक करोड़ की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की गई है। यह धनराशि पुलिस महानिदेशक के निवर्तन पर रखी गई है। चार जिलों के लिए मंजूर किए छह करोड़बागेश्वर व रुद्रप्रयाग जिलों में कोरोना संक्रमण से बचाव एवं राहत से संबंधित कार्यों के लिए वहां के डीएम को दो-दो करोड़ रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इसकी स्वीकृति दे दी है। साथ ही चमोली और ऊधमसिंहनगर के जिलाधिकारियों को उनकी मांग के अनुरूप एक-एक करोड़ की राशि मंजूर की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्मशान घाट पर संक्रमित शवों की अंत्येष्टि में लापरवाही व गंदगी पर हंगामा
Next: क्यू आर कोड से ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार, जानें कैसे करते थे ठगी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.