Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ‘ऑपरेशन सिंदूर पर भी शक’, शहजाद पूनावाला ने कहा- कांग्रेस ने किया सेना के मनोबल पर चोट करने का सबसे कुत्सित प्रयास
  • राष्ट्रीय

‘ऑपरेशन सिंदूर पर भी शक’, शहजाद पूनावाला ने कहा- कांग्रेस ने किया सेना के मनोबल पर चोट करने का सबसे कुत्सित प्रयास

RNS INDIA NEWS 07/05/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के 9 ठिकानों को टारगेट करते हुए आतंकी समूहों पर एयरस्ट्राइक की है। इस पर कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवानी के ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है। भाजपा ने इस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पर सवाल उठाए हैं।
गुजरात के वडगाम विधानसभा क्षेत्र के विधायक और राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच के संयोजक जिग्नेश मेवाणी ने भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक पर अपने ‘एक्सÓ हैंडल से एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में लिखा था, युद्धोन्मादियों, धार्मिक घृणा और फर्जी राष्ट्रवाद से लड़ो। आतंक भूख से मर जाएगा। पोस्ट में उन्होंने कैप्शन में यह भी पूछा था- क्या यह ठीक बात नहीं है?
इस पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने के बाद मेवाणी ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। हालांकि भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस की विचारधारा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, कांग्रेस ने फिर से सबूत मांगे! पूरी दुनिया और खास तौर पर पाकिस्तान ने देखा है कि ऑपरेशन सिंदूर की बदौलत कैसे आतंक को मिट्टी में मिला दिया। पाकिस्तान के आतंकी शिविरों पर हमला हुआ और दर्द कांग्रेस को हुआ। देखिए कांग्रेस पाकिस्तान के आतंक के आधिकारिक कंटेंट क्रिएटर की तरह कैसे व्यवहार कर रही है और सेना पर शक कर रही है। कांग्रेस की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी शक!
शहजाद पूनावाला ने पोस्ट में एक वीडियो के जरिए भी कहा, भारतीय सेना ने आतंक के 9 ठिकानों को ध्वस्त करके चुन-चुनकर पहलगाम हमले का हिसाब लिया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी इसकी सराहना करने के बजाए भारतीय सेना से इसका सबूत मांग रही है। कांग्रेस अपना असली चेहरा दिखा रही है। राशिद अल्वी पूछते हैं कि सभी आतंकवादी मारे गए या नहीं? उन्हें पाकिस्तान के टीवी चैनलों की वीडियो देख लेनी चाहिए। पाकिस्तान के अधिकारियों को सुन लेना चाहिए। कम से कम उन्हें पाकिस्तान पर तो यकीन करना चाहिए।
शहजाद पूनावाला ने कहा कि जिग्नेश मेवाणी ने भारतीय सेना को युद्धोन्मादी बताया है। कर्नाटक कांग्रेस का एक्स हैंडल भी भारतीय सेना के मनोबल को तोड़ने का प्रयास है। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सेना की कार्रवाई से कांग्रेस के नेताओं को तकलीफ हो रही है। आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है? कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत, बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद सेना की शक्ति पर सवाल उठाए। आज भी सेना का मजाक उड़ाया जा रहा है।
पूनावाला ने कांग्रेस और पाकिस्तान को ‘दो शरीर और एक जानÓ बताते हुए कहा कि इस समय कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान के आधिकारिक कंटेंट क्रिएटर की तरह बर्ताव कर रही है। कांग्रेस पार्टी के स्टैंड पर देश निराश है और सेना के मनोबल पर चोट करने का यह सबसे कुत्सित प्रयास है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑपरेशन सिंदूर : भारत के एयरस्ट्राइक के बाद सहमा पाकिस्तान, आसमान में भी सन्नाटा
Next: डीएम लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम प्रभावी; जनमन की समस्या का टाइम बाउंड समाधान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.