Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शहीद टीकम सिंह को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
  • देहरादून

शहीद टीकम सिंह को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

RNS INDIA NEWS 04/04/2023
07

देहरादून। अपराह्न ठीक साढ़े तीन बजे जैसे ही लद्दाख में शहीद हुए असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी का पार्थिव शरीर उनके घर राजावाला पौडवाला पहुंचा। वैसे ही पूरा माहौल गमगीन हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के आंखों में आंसू छलक आये। शहीद के सम्मान में देशभक्ति के नारे गूंजने लगे। जब तक सूरज चांद रहेगा, टीकम तुम्हारा नाम रहेगा। शहीद को पुलिस व आईटीबीपी के जवानों ने सलामी दी। जिसके बाद शहीद के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए रखा गया। जहां कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत, पूर्व मंत्री अरविंद पांडेय, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, एसएसपी देहरादून, एसपी देहात, आईटीबीपी के आईजी सहित अधिकारी और कर्मचारियों ने शहीद के शव पर पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम दर्शनों के बाद सवा चार बजे शहीद के पार्थिव शरीर को लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। शहीदों की चिताओं पर हर बरस लगेंगे मेले, वतन पर मरने वालों का बाकी यही निशां होगा। लद्दाख में स्पेशल पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हुए आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी का शव जब उनके पैतृक आवास राजावाला पौडवाला पहुंचा तो हजारों लोग वहां शहीद के पार्थिव शरीर के इंतजार में खड़े थे। शव के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। मौजूद लोगों की आंखें छलक आयी। इस बीच शहीद की याद व सम्मान में पूरा माहौल नारों गुंजायमान हो उठा। इस बीच आईटीबीपी व सेना के जवानों शहीद को सलामी दी। सलामी के बाद शहीद के पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए रखा गया। जहां सभी ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किये। मौजूद नेताओं, मंत्रियों, अधिकारियों सहित सभी ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए प्रेमनगर घाट के लिए अंतिम यात्रा निकली। करीब सवा चार बजे लोगों ने नम आंखों से शहीद टीकम सिंह नेगी के पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ”स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन” के रूप में विकसित होगा बद्रीनाथ:  महाराज
Next: राशिफल 05 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.