Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शहीद अंग्रेज सिंह को पुण्यतिथि पर नम आंखों से किया याद
  • ऊधम सिंह नगर

शहीद अंग्रेज सिंह को पुण्यतिथि पर नम आंखों से किया याद

RNS INDIA NEWS 13/09/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। जम्मू के कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए शहीद अंग्रेज सिंह की 22वीं पुण्यतिथि पर एसडीएम राकेश तिवारी समेत अन्य लोगों ने शहीद अंग्रेज सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान उनकी याद में रखे गए अखंड पाठ का भोग डाला गया। बता दें कि 13 सितंबर 2003 को गांव विजयरंपुरा निवासी अंग्रेज सिंह आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। शुक्रवार को उनकी 22वीं पुणतिथि पर उनके आवास पर सुखमनी साहिब का पाठ रखा गया। वहीं एसडीएम राकेश तिवारी शहीद की समाधि स्थल पर पहुंचे जहां पर उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अरविंद पांडे ने शहीद के परिजनों से मुलाकात की साथ ही उनको ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि उनका बेटा शहीद है तथा वह अमर हैं। इसके बाद एसडीएम ने शहीद अंग्रेज सिंह के घर साहब के पाठ में मत्था टेका। वहीं शहीद के भाई गुरजंट सिंह ने कहा कि उनके भाई ने देश के लिए कुर्बानी दी। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवारों को सरकारें सिर्फ आश्वासन ही देते हैं और उनके परिवार के साथ भी यही हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी वर्तमान में गांव की प्रधान मीनाक्षी सूर्या की ओर से उनके भाई की याद में शहीद अंग्रेज सिंह द्वार बनाया गया है। जल्द इसका उद्घाटन होगा। इस मौके पर शहीद की मां बलविंदर कौर, पिता धर्म सिंह, भाई अमृतपाल, गुरजंट सिंह रंधावा, मंदीप नरवाल, सचिन, अमरजीत सिंह आदि अनेकों लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहाड़ी खानपान की पैरवी करती है गढ़वाली फिल्म मीठी
Next: पांच अज्ञात लोगों पर बलवा करने का मामला दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.