Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मोदी सरकार जोशीमठ में आयी प्राकृतिक आपदा के समय राज्य के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है : शाह
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

मोदी सरकार जोशीमठ में आयी प्राकृतिक आपदा के समय राज्य के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है : शाह

RNS INDIA NEWS 07/02/2021
rns featured image new

नई दिल्ली(आरएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी सरकार उत्तराखंड के जोशीमठ में आयी प्राकृतिक आपदा के समय राज्य के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। महाराष्ट्र में पत्रकारों से बातचीत में अमित शाह ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा राहत तथा बचाव कार्य जारी है और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल(एनडीआरएफ) की 3 टीमें मौक़े पर पहुँच गई हैं। उन्होंने कहा कि बाकी की टीमें भी उत्तराखंड जाने के लिए तैयार हैं। जल्दी ही बाकी टीमें भी वहाँ पहुंच जाएंगी। अमित शाह ने यह भी कहा कि आइटीबीपी के जवान भी वहां पहुंच गए हैं साथ ही राज्य का तंत्र भी एक्टिव हो चुका है।
अमित शाह ने कहा कि जोशीमठ के पास ग्लेशियर टूटने के कारण और पहाड़ नदी में गिरने के कारण पानी का बहाव बहुत बढ गया है तथा पहले ऋषि गंगा और बाद में अलकनंदा में जल स्तर बढऩे की शुरुआत हुई है। शाह ने कहा कि कुछ लोगों के हताहत होने की भी प्राथमिक सूचना प्राप्त हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी मे सरकार उत्तराखंड के साथ खड़ी है और ऐसा प्रयास किया जा रहा है कि हर संभव मदद देकर इस संकट से जल्द से जल्द निजात पाकर आम जनजीवन पहले की तरह शुरू किया जा सके।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है और वायु सेना को भी अलर्ट कर दिया गया है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भी फोन करके एनडीआरएफ की टीम का मार्गदर्शन किया है। शाह ने कहा कि गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय गृह मंत्रालय के एनडीआरएफ के कंट्रोल रूम में बैठकर स्वयं स्थिति पर नजऱ रखे हुए हैं। अमित शाह ने यह भी कहा कि वे उत्तराखंड के सभी निवासियों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर शीघ्र से शीघ्र स्थिति को नियंत्रण में किया जा सकेगा और इस आपदा से निपटने में केंद्र सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर हर आवश्यक मदद दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने कराया समझौता
Next: कोविड-19 के टीके लगाकर भारत अब तीसरा सबसे बड़ा देश बना

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.