Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कोविड-19 के टीके लगाकर भारत अब तीसरा सबसे बड़ा देश बना
  • राष्ट्रीय

कोविड-19 के टीके लगाकर भारत अब तीसरा सबसे बड़ा देश बना

RNS INDIA NEWS 07/02/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत ने कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक अन्य वैश्विक ऊंचाई हासिल की है। भारत कोविड-19 के टीके लगाने की संख्या के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। केवल अमेरिका और इंग्लैंड ही भारत से आगे हैं।
भारत के 12 राज्यों में दो-दो लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके लग गए हैं। अकेले उत्तर प्रदेश में ही 6,73,542 लाभार्थियों को टीके लग गए हैं।
7 फरवरी, 2021 प्रात: 8 बजे तक कुल 57.75 लाख (57,75,322) लाभार्थियों ने राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 के टीके प्राप्त कर लिए हैं। अभी तक 53,04,546 स्वास्थ्य कर्मियों और 4,70,776 फ्रंटलाइन कर्मचारियों को टीकाकरण अभियान के तहत टीके लग गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 8,875 सत्रों में 3,58,473 लाभार्थियों को टीके लग गए हैं। अभी तक 1,15,178 सत्रों का आयोजन हो चुका है।
टीके लगाए जा रहे लाभार्थियों की संख्या में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है।
एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि यह है कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 80 से भी कम कोविड रोगियों की मौत होने का पता चला है। पिछले 9 महीनों में यह संख्या सबसे कम है। देश के सक्रिय मामलों की संख्या आज 1.48 लाख (1,48,766) है। मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.37 प्रतिशत ही है।
आज भारत के ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या 1.05 करोड़ (1,05,22,601) हो गई है। रिकवरी दर 97.19 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 12,059 नए मामले दर्ज हुए हैं। कल 11,805 रोगी ठीक हुए हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।
81.07 प्रतिशत ठीक हुए नए मामले 6 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से संबंधित हैं। केरल में एक दिन में सबसे अधिक 6,178 नए मरीज ठीक हुए हैं, जबकि महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कल क्रमश: 1,739 और 503 नए मरीज ठीक हुए हैं।
84.83 प्रतिशत दैनिक नए मामले 6 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं। केरल में कल सबसे अधिक 5,942 नए मामलों का पता चला है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में कल 2,768 और 531 नए मामले दर्ज हुए हैं। कल 78 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। 69.23 प्रतिशत मौत के मामले 5 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से संबंधित हैं। महाराष्ट्र में कल सबसे अधिक 25 लोगों की मौत हुई, जबकि केरल और पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश: 16 और 5 मरीजों की जान गई। 17 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड से किसी मरीज की मौत होने का पता नहीं चला है। ये राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश हैं – हरियाणा, गोवा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पुदुचेरी, मेघालय, नगालैंड, लक्षद्वीप, असम, मणिपुर, सिक्किम, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, दमन एवं दीव तथा दादरा और नगर हवेली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोदी सरकार जोशीमठ में आयी प्राकृतिक आपदा के समय राज्य के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है : शाह
Next: विधानसभा उपाध्यक्ष ने माल गाँव में चौपाल लगा सुनी जनसमस्याएं

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.