Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शादी से इंकार पर प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका, गांव वालों ने कराया विवाह
  • ऊधम सिंह नगर
  • नैनीताल

शादी से इंकार पर प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका, गांव वालों ने कराया विवाह

प्रेमी के इंकार करने पर युवती धरने पर बैठ गई
RNS INDIA NEWS 07/10/2020
rns featured image new

जसपुर (आरएनएस)। शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी के गांव पहुंचकर उसके घर पर धरना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के परिजनों में समझौता करा दिया। गांव वालों ने प्रेमी युगल का विवाह करा दिया। ग्राम रेहमापुर जसपुर निवासी एक युवती के घर ग्राम नन्नूवाला ठाकुरद्वारा निवासी युवक का आना जाना था। इसी के चलते दोनों में प्रेम संबंध हो गए। युवती ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया।
युवती प्रेमी के गांव पहुंचकर शादी करने की जिद करते हुए धरने पर बैठ गई। उसने प्रेमी के घर की चौखट पर अपनी जान देने की धमकी दी। शोर सुनकर ग्रामीण भी जमा हो गए। सूचना पर ठाकुरद्वारा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के बालिग होने पर परिजनों को बुलाकर समझौता करा दिया। समझौते के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। ठाकुरद्वारा के कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि युवक-युवती दोनों बालिग है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। उधर, ग्राम नन्नूवाला के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से प्रेमी युगल का विवाह करा दिया गया है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाथरस मामले की सुनवाई 1 सप्ताह के लिए टली
Next: कैसा रहेगा आपका दिन का राशिफल
07-Oct-20

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.