Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • मोलधार-चापड़ा सड़क निर्माण करने की मांग
  • उत्तरकाशी

मोलधार-चापड़ा सड़क निर्माण करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/05/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। जौनपुर ब्लॉक के मोलधार गांव से थौलधार के चापड़ा तक स्थानीय लोगों ने सड़क स्वीकृत करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनने से जौनपुर, थोलधार ब्लॉक के अलावा उत्तरकाशी जिले के कई गांव आपस में जुड़ने से आवाजाही सुगम होगी। जौनपुर ब्लॉक के सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष खेमराज भट्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोमवारी लाल नौटियाल, मोलधार ग्राम प्रधान गजेंद्र दत्त रतूड़ी, पूर्व प्रधान कमल नौटियाल, प्रियंका देवी ने कहा कि मोलधार-चापड़ा सड़क बनने से टिहरी जिले के जौनपुर क्षेत्र, थौलधार ब्लॉक की बिष्ट और उत्तरकाशी के हाथड़ पट्टी जौनपुर ब्लॉक थत्यूड़ से जुड़ जाएगी। उत्तरकाशी जिले की वनचौरा सड़क जुडने से उत्तरकाशी और बड़कोट से मसूरी और देहरादून जाने लोगों के लिए 40 से 45 किलोमीटर का सफर कम हो जाएगा। बताया पर्यटन की दृष्टि से इस सड़क निर्माण जरूरी है। मोलधार से तीन किलोमीटर की दूरी पर जौनपुर क्षेत्र का गुड़ियापा पर्यटन स्थल है, जहां पर नाग देवता का प्राचीन मंदिर है। यह स्थान बेहद रमणीक होने के साथ यहां से हिमालय पर्वत और टिहरी झील का सुंदर दृश्य भी दिखाई देते हैं। सड़क बनने से पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार की संभावना भी बढ़ेगी। उन्होंने शासन-प्रशासन से मोलधार-चापड़ा सड़क की स्वीकृति दिलाने की मांग उठाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी समारोह से लौट रही कार खाई में गिरी, महिला की मौत
Next: ट्रेन में महिला के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अहम दस्तावेज चोरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.