Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शादी के जश्न में स्टंटबाजी पर देहरादून पुलिस का सख्त ऐक्शन, पांच के खिलाफ कार्रवाई
  • देहरादून

शादी के जश्न में स्टंटबाजी पर देहरादून पुलिस का सख्त ऐक्शन, पांच के खिलाफ कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 27/05/2025
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। शादी की खुशियों के बीच एक वायरल वीडियो ने देहरादून पुलिस को सख्त कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया। जहां एक ओर दुल्हन ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर शादी के लिए पूरी तरह सज चुकी थी और दूल्हा बारात लेकर रवाना होने को तैयार था, वहीं दूसरी ओर बारात में शामिल कुछ युवकों की स्टंटबाजी ने माहौल को बिगाड़ दिया। इनकी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।

चलती गाड़ियों पर स्टंट, सोशल मीडिया पर वायरल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में कुछ युवक चलती कारों की छतों पर बैठे नजर आए, जबकि कुछ खिड़कियों से बाहर निकलकर हुड़दंग मचा रहे थे। इतना ही नहीं, कुछ बाराती बाइकों और कारों से खतरनाक स्टंट करते हुए भी दिखाई दिए। यह वीडियो देहरादून के शिमला बाईपास इलाके का बताया जा रहा है, जिसे लेकर पुलिस हरकत में आ गई।

पुलिस की सख्ती: गाड़ियां सीज, चालक हिरासत में

पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर गाड़ियों की पहचान कर तीन लग्जरी कारों और दो बाइकों को सीज कर लिया है। साथ ही, संबंधित वाहनों के चालकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पांच युवकों पर कार्रवाई

पुलिस ने शादाब शफी (निवासी परवल शिमला बाईपास रोड), विनय चमोली (निवासी नयागांव), साहिल खान (निवासी परवल शिमला बाईपास रोड), फुरकान (निवासी नयागांव परवल शिमला बाईपास रोड) और इकराम (निवासी परवल शिमला बाईपास) के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।

एसएसपी की चेतावनी: स्टंटबाजी पर नहीं होगी रियायत

एसएसपी अजय सिंह ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की स्टंटबाजी न सिर्फ स्टंट करने वालों बल्कि आसपास के लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है। ट्रैफिक पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रकार की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 27 मई
Next: सीएम धामी ने किया उत्तराखण्ड बोर्ड के हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट के 75 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.