Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शादी के नाम पर युवक के साथ हुआ धोखा, 25 साल बड़ी औरत से करा दी शादी
  • ऊधम सिंह नगर

शादी के नाम पर युवक के साथ हुआ धोखा, 25 साल बड़ी औरत से करा दी शादी

RNS INDIA NEWS 21/09/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जनपद के बाजपुर में एक युवक के साथ शादी के नाम पर बड़ा धोखा हो गया। सगाई के वक्त दूल्हे को छोटी बहन दिखाई गई, लेकिन शादी के बाद जब दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म हुई तो दूल्हा हक्का-बक्का रह गया। लड़के की शादी छोटी की जगह दूल्हे से उम्र में 25 साल बड़ी तलाकशुदा बहन से करा दी गई।
इसके बाद भी दूल्हे की शिकायत ना ही ससुरालियों ने और ना ही पुलिस ने सुनी। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक महिला सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निकटवर्ती बरहनी निवासी शेर मोहम्मद पुत्र गुच्छन ने बताया कि उसने अपने बेटे इकबाल की शादी दोराहा बाजपुर में रहने वाले तालिब की बेटी सबीना के साथ तय की थी। शादी में कोई दान-दहेज नहीं लिया। फिर भी निकाह में तालिब व उसके परिवार वालों ने धोखे से सबीना की जगह अपनी तलाकशुदा बेटी मिशरा उर्फ शौकीन उर्फ नन्हीं के साथ इकबाल का निकाह करा दिया।

निकाह के बाद मुंह दिखाई के दौरान महिलाओं ने दुल्हन से चेहरे का घूंघट हटाने को कहा तब पता चला कि दुल्हन बदल चुकी है। दुल्हन इकबाल से करीब 25 साल बड़ी है, उसका तलाक हो चुका है। शेर मोहम्मद ने कहा कि मामले में कई पंचायतें हुई लेकिन हल नहीं निकला। यही नहीं आरोपियों ने उसके बेटे इकबाल को जबरन अपने घर में बंधक बनाकर रखा हुआ है। बहरहाल कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने पूरे घटनाक्रम में महिला सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपायुक्त ने किया जूट उत्पाद निर्माण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
Next: 506 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.