Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • सेराघाट में विधायक ने किया उत्तरायणी महोत्सव का शुभारंभ
  • पिथौरागढ़

सेराघाट में विधायक ने किया उत्तरायणी महोत्सव का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 16/01/2023
02 (47)

पिथौरागढ़। सेराघाट में बीणा महादेव मंदिर में सरयू नदी किनारे उत्तरायणी महोत्सव शुरू हो गया है। गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम टम्टा ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के महोत्सव हमें अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं। विधायक फकीर टम्टा ने कहा कि सभी को इस तरह के महोत्सवों के संरक्षण के लिए पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार इस तरह के महोत्सवों को आगे बढ़ाने के लिए तत्परता से काम कर रही है। विधायक ने मेले के लिये मंच बनाने कि घोषणा की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य बेरीनाग नंदन सिंह बाफिला ने सभी को महोत्सव के आयोजन की बधाई दी। महोत्सव में लोक कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों को भी दर्शकों ने जमकर सराहा। मेले में बरेली, मुरादाबाद, हल्द्वानी,अल्मोड़ा, बेरीनाग, गंगोलीहाट से व्यापारी आए हैं। सुदूर क्षेत्रों से आए लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की। यहां विधायक प्रतिनिधि जेपी चन्याल, जगदीश मेहता,गोविंद पंत, घनश्याम जोशी, मनोज कोहली, मेला कमेटी के अध्यक्ष हरीश डसीला, सचिव मोहन जोशी, मीडिया प्रभारी दीपक चन्याल, संजय डसीला रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापरवाही बरतने पर पांच सब इंस्पेक्टर निलंबित
Next: सभासद ने बदनाम करने का आरोप लगाया

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.