Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सेना व अर्द्धसैनिक बलों की भर्ती के लिए 15 जून से निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर
  • अल्मोड़ा

सेना व अर्द्धसैनिक बलों की भर्ती के लिए 15 जून से निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल के सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा सैनिक विधवाओं के पुत्रों के लिए सेना, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती की तैयारी कराने हेतु 56 दिवसीय निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
यह प्रशिक्षण 15 जून से 9 अगस्त तक प्रसार प्रशिक्षण केंद्र हवालबाग में संचालित होगा।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल विजय मनराल (अप्रा.) ने बताया कि अल्मोड़ा जिले के इच्छुक अभ्यर्थियों का चयन सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, चौघानपाटा में 15 जून तक किया जाएगा। अन्य जिलों के अभ्यर्थियों का चयन संबंधित जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों के माध्यम से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी की आयु 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण तथा न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। भारतीय मूल के गोरखा अभ्यर्थियों के लिए केवल हाईस्कूल उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। अभ्यर्थी का वजन कम से कम 46 किलोग्राम तथा सीना 77 से 82 सेंटीमीटर होना चाहिए।

प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, एक पासपोर्ट आकार का फोटो, चिकित्सा प्रमाणपत्र, पिता की डिस्चार्ज बुक, रिकॉर्ड कार्यालय का पार्ट-दो आदेश अथवा संबंध प्रमाणपत्र, ईसीएचएस कार्ड तथा 10 रुपये के स्टांप पत्र पर शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए 05962-232210 और 05962-230246 दूरभाष नंबर जारी किए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान को सफल बनाने का आह्वान
Next: सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
  • राहुल गांधी के दौरे को लेकर अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था बदली, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.