Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान को सफल बनाने का आह्वान
  • अल्मोड़ा

‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान को सफल बनाने का आह्वान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-03 at 17.20.11_11zon

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले ‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने का आह्वान किया है। इस संबंध में बुधवार को पातालदेवी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महेश नयाल, मुख्य वक्ता बसंत जोशी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा तथा निवर्तमान जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आगामी अभियान के तहत कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे।

मुख्य वक्ता बसंत जोशी ने कहा कि संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भरता, आधारभूत ढांचे के विकास और वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने अभियान की रूपरेखा बताते हुए कहा कि 5 जून से 21 जून तक जिला, विधानसभा, ब्लॉक और मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान, जनसंपर्क अभियान, स्वच्छता अभियान, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, प्रदर्शनी, जनकल्याण शिविर, प्रबुद्धजन बैठकें, प्राकृतिक एवं जैविक खेती कार्यशालाएं तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संपूर्ण अभियान के जिला संयोजक जिला महामंत्री दर्शन रावत रहेंगे।

बसंत जोशी ने कार्यकर्ताओं से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस से जुड़े कार्यक्रमों को भी बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से आयोजित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क, सेवा और समाज के प्रति समर्पण की भावना भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है तथा कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट और दर्शन रावत ने संयुक्त रूप से किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यशाला में ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, नीमा आर्या, प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत, ललित लटवाल, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, संजय बिष्ट, नवीन बिष्ट, मंगल सिंह, हरीश सिजवाली, दिनेश पांडे, जगदीश रावत, संदीप श्रीवास्तव, सुनील बिष्ट, मदन बिष्ट, नरेंद्र आगरी, महिपाल बिष्ट, गोविंद मटेला, हरीश कनवाल, आनंद डंगवाल, कैलाश गोस्वामी, पूनम पालीवाल, कविता शाह, वंदना आर्या, नमन गुरुरानी, पंकज भाकुनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन पंचायतों में गैर काष्ठीय वन उपज और हर्बल पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर
Next: सेना व अर्द्धसैनिक बलों की भर्ती के लिए 15 जून से निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.