Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेलाकुई में हुआ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
  • देहरादून

सेलाकुई में हुआ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन

RNS INDIA NEWS 21/01/2023
rns featured image new

बच्चों की पढ़ाई-समय प्रबंधन में अभिभावक करें पूर्ण सहयोग: विधायक पुंडीर

विकासनगर। शहीद सत्येंद्र चौहान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई में शनिवार को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सहदेव पुंडीर ने छात्र-छात्राओं को तनाव मुक्त माहौल में परीक्षा देने की सलाह दी। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री की लिखी पुस्तक एग्जाम वॉरियर्स वितरित की गई। विधायक ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में माता-पिता बच्चों को अधिक से अधिक अंक लाने के लिए उन पर मानसिक दबाव बनाते हैं। जिससे बच्चे तनाव में आकर कई बार अच्छे अंक लाने के लिए गलत मार्ग अपना लेते हैं। उन्होंने कहा कि सफलता सीढ़ी दर सीढ़ी मिलती है। परीक्षा के दिनों में तनाव मुक्त रहने के लिए जरूरी है खेलकूद की गतिविधियों को भी निश्चित समय दें। इसके साथ ही उचित समय तक नींद पूरी होना भी परीक्षा के दिनों में जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का भी दायित्व बनता है परीक्षा के दिनों छात्र की मनोदशा में बदलाव आने पर उसे उचित मार्गदर्शन दें। परीक्षा के दिनों में शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। माता-पिता को परीक्षा के दिनों में अपने बच्चों की पढ़ाई और समय प्रबंधन में उसका पूर्ण सहयोग देना चाहिए, जिससे बच्चे का मनोबल बढ़ता रहे। कहा कि इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए बच्चे तनाव मुक्त माहौल में परीक्षा देकर अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानाचार्य यशवंत सिंह बर्त्वाल ने कहा कि परीक्षा में भाषा के प्रवाह, व्याकरण एवं लेखनी की सुंदरता का भी विशेष महत्व है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह, यशपाल नेगी, भगत सिंह राठौर, अनिल नौटियाल, विनोद पाल, ममता ठाकुर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मदिरा की दुकानों पर लगाएं जाएँ सीसीटीवी कैमरे, हो निरंतर निगरानी : डीएम
Next: लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को मिला समलौंण सम्मान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.