Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सीलमपुर में युवक की प्रेम प्रसंग में चाकू मारकर हत्या, मृतक के पिता ने लगाए ये आरोप
  • राष्ट्रीय

सीलमपुर में युवक की प्रेम प्रसंग में चाकू मारकर हत्या, मृतक के पिता ने लगाए ये आरोप

RNS INDIA NEWS 12/06/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां जाफराबाद इलाके की भारत टायर वाली गली में बुधवार देर रात 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान जहीर अब्बास पुत्र (दिलशेर अली) के रूप में हुई है, जो एक फैक्ट्री में सीट कवर सिलाई का काम करता था. उसके पिता भी इसी पेशे से जुड़े हैं.
डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि घटना बुधवार रात करीब 10:39 बजे की है, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि, तब तक घायल युवक को उसके माता-पिता इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल ले जा चुके थे. पुलिक के वहां पहुंचने पर पता चला कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. जांच के दौरान यह सामने आया कि वारदात स्थल जाफराबाद थाना क्षेत्र नहीं, बल्कि सीलमपुर थाना क्षेत्र में आता है. इसके बाद सीलमपुर थाना पुलिस ने हत्या की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया.
डीसीपी ने बताया, शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक जहीर का अपने रिश्तेदार कासिम से किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था. इसी रंजिश के चलते कासिम ने अपने बेटे आसिफ और एक नाबालिग के साथ मिलकर जहीर पर हमला कर दिया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल से मिले सुरागों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी पहचान 47 वर्षीय कासिम और 20 वर्षीय आसिफ के रूप में की गई है. वहीं एक आरोपी की उम्र महज 13 साल है.
उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. यह भी जांच की जा रही है कि हमले में और कौन-कौन शामिल था और हमला पूर्व नियोजित था या नहीं. मृतक के परिजनों से भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं. दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. वहीं घटना को लेकर मृतक जहीर के पिता गुलशर का आरोप है कि प्रेम संबंध के चलते काशिफ और उसके दो बेटे ने मिलकर उनके बेटे जहीर की हत्या की है. उन्होंने बताया कि उनके बेटे जहीर अब्बास का आरोपी कासिम की बेटी से प्रेम संबंध था. इस बात का पता कासिम को चल गया था.
उन्होंने बताया, कासिम ने इससे काफी नाराज था और जहीर को मारने की धमकी दे रहा था. इसके बाद उन्होंने बेटे को दूर भेजने की बात कह कर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की और बुधवार को जाफराबाद इलाके में भेज भी दिया. लेकिन कासिम और उसके बेटे ने जहीर को उसके दोस्त के माध्यम से बुला लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. जहीर के साथ मारपीट की सूचना पर वह खुद मौके पर पहुंचे. लेकिन, कासिम और उनके दोनों बेटों ने धारदार हथियार से जहीर पर हमला कर दिया. इसके बाद जहीर भागते हुए एक मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंचा, लेकिन जब तक वे वहां पहुंचे जहीर खून से लथपथ पड़ा था. इसके बाद उसे जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जहीर के पिता की मांग है कि उनके बेटे के कातिल को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पटना में वाहन चेकिंग के दौरान चालक ने 3 पुलिसकर्मियों को रौंदा, महिला सिपाही की मौत
Next: पौड़ी में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की जगी उम्मीद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.