Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एसडीएम से की मार्ग पर कब्जे के मामले में शिकायत
  • देहरादून

एसडीएम से की मार्ग पर कब्जे के मामले में शिकायत

RNS INDIA NEWS 01/11/2022
rns featured image new

विकासनगर। कैनाल रोड स्थित प्राचीन गणेश मंदिर और मोहल्ले के रास्ते पर गेट लगाने और दूसरे पक्ष की ओर से विरोध करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दोनों पक्षों के लोगों ने एसडीएम को तहरीर देकर रास्ते पर अपना-अपना दावा किया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मंदिर समिति की ओर से एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि कैनाल रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर के निजी रास्ते पर सेवकों ने गेट लगाया था। जिसे दीपावली की रात को कुछ लोगों ने तोड़ डाला। बताया कि 24 अक्तूबर को स्वयं सेवकों ने फिर गेट लगाया। जिस पर एसडीएम ने यथास्थिति बनाये रखने का आदेश दिया। लेकिन तीस अक्तूबर को फिर से गेट को काट दिया गया। आरोप लगाया कि विरोध करने पर हाथापाई की। प्रगतिशील पार्टी के अध्यक्ष गिरीश डालकोटी ने कहा कि गेट तोड़ने वालों में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। अन्यथा आंदोलन करेंगे। इस दौरान सचिन बंसल, मोहित गुप्ता, सुनील शर्मा, संजय पठानिया, ओम प्रकाश शर्मा, नीरज सिंह, अरविंद शर्मा, राज किशोर प्रजापति आदि शामिल रहे। उधर, मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष विपुल जैन ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि कैनाल रोड पर उन्होंने वर्ष 1991 में जमीन खरीदी थी। जिस पर 29 वर्ष पूर्व उन्होंने निर्माण कार्य कराया था। उक्त संपत्ति की उत्तर दिशा में बारह फुट चौड़ा रास्ता है। उक्त रास्ते को विक्रय पत्र में दर्शाया गया है। जिसे पालिका ने पक्का बनाकर सार्वजनिक उपयोग के लिए बनाया है। कुछ लोग जबरन उक्त सार्वजनिक रास्ते पर गेट लगाकर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। विपुल जैन ने इस मामले में जांच पड़ताल करने और सरकारी दस्तावेजों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बांध प्रभावित युवाओं ने की यूजेवीएन के अधिशासी निदेशक से मुलाकात
Next: कपाट बंद होने से पहले दर्शन को बदरीनाथ पहुंच रहे श्रद्धालु

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.