Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • एसडीएम के आदेश भी नहीं मान रहे अतिक्रमणकारी
  • हरिद्वार

एसडीएम के आदेश भी नहीं मान रहे अतिक्रमणकारी

RNS INDIA NEWS 20/01/2023
rns featured image new

रुड़की। मुख्य बाजार और बस अड्डे पर अतिक्रमण के चलते कस्बेवासी परेशान है। मामले में उन्होंने डीएम और एसडीएम रुड़की से शिकायत की थी। शिकायत पर एसडीएम ने प्रशासनिक टीम के साथ कस्बे के दुकानदारों के साथ बैठक कर अतिक्रमण न करने की बात कही थी। एसडीएम के आदेश पर नगर पंचायत ने बाजार में दुकानों के सामने लाल निशान लगाकर दुकानदारों से निशान से आगे सामान न रखने की हिदायत दी थी। लेकिन दुकानदारों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। कस्बेवासियों की शिकायत पर 7 जनवरी को झबरेड़ा स्थित प्राइमरी पाठशाला में एसडीएम अभिनव साह, तहसीलदार शालिनी मौर्य और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रमेश दत्त पाठक ने कस्बे के दुकानदारों के साथ बैठक कर बाजार में किए अतिक्रमण को स्वयं हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। दुकानदारों ने प्रशासनिक अधिकारियों को सहयोग और अपने स्तर से व्यवस्था बनाने का आश्वासन दिया था। लेकिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों और सड़क से अतिक्रमण नहीं हटाया है। नगर पंचायत कर्मियों ने दुकानों में लगे दरवाजों से 4 फुट आगे निशान लगाए थे। चौधरी बिरम सिंह, यशवीर सिंह, सुलेमान मलिक, जयवीर चौधरी आदि का कहना है कि कस्बे के दुकानदारों पर एसडीएम के आदेश कोई मायने नहीं रखते हैं। बाजार में लगभग 30 फुट चौड़ाई सड़क होने पर भी बाजार से होकर निकलना दूभर हो जाता है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने कई फुट तक सामान निकाल कर रखा जाता है।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रमेश दत्त पाठक का कहना है कि बाजार में दुकानों के सामने लाल निशान लगवाकर दुकानदारों को लाल निशान से बाहर सामान नहीं रखने को कहा गया है। पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोनाल्डो के बाद मेसी जुड़ेंगे सउदी के क्लब से, सालाना कमाई होगी 2440 करोड़!
Next: शासन ने पांच अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.