Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्कूलों में युवाओं को स्वास्थ्य के साथ संस्कारों से समृद्ध करना भी जरूरी: धन सिंह
  • देहरादून

स्कूलों में युवाओं को स्वास्थ्य के साथ संस्कारों से समृद्ध करना भी जरूरी: धन सिंह

RNS INDIA NEWS 10/03/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में किशोरों को स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ संस्कारों से भी पोषित करना होगा। छात्रों के समग्र विकास के लिए स्कूलों के साथ अभिभावकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों की सहभागिता भी बेहद जरूरी है। सोमवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम की वार्षिक परियोजना समीक्षा बैठक व कार्यशाला में शिक्षा मंत्री ने यह बात कही। आज से शुरू हुई इस चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद-एनसीईआरटी और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रषिक्षण परिषद-एससीईआरटी ने किया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज के बच्चे ही देश के भविष्य के नागरिक, कर्णधार हैं। उनके व्यक्तित्व के समग्र विकास के लिए उन्हें स्वत्रंत संस्कारित और तनावमुक्त वातावरण दिया जाना जरूरी है। उत्तराखंड इस दिशा में गंभीरता से काम कर रहा है। हाल में सरकार के कुछ फैसलों का जिक्र करते हुए डॉ. रावत ने कहा कि राज्य में बच्चों की शिक्षा के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष तौर पर काम किया जा रहा है। छात्रों के समग्र विकास में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। अभिभावक अपने बच्चों को उज्जवल भविष्य की उम्मीद में स्कूल में छोड़ते हैं। यहां से शिक्षकों की जिम्मेदारी शुरू हो जाती है। एनसीईआरटी की कार्यक्रम समन्वयक गौरी श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक प्रो. श्रीधर श्रीवास्तव, बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल, अपर निदेशक-एससीईआरटी प्रदीप कुमार रावत ने भी विचार रखे। इस दौरान सहायक निदेशक डॉ. केएन बिजलवान ,कार्यक्रम समन्वयक नीलम पवार उषा कटियार ,सुनील भट्ट, देवराज सिंह राणा, प्रो.हरीश मीणा आदि भी मौजूद रहे। कार्यशाला में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 75 से अधिक प्रतिभागी प्रतिभागी कर रहे हैं। इसमें किशोर-किशोरियों के संवेदनशील विषयों पर चर्चा की गई और उन्हें सुलझाने के लिए प्रभावी उपाय तलाशने पर विचार विमर्श किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिसम्बर माह से वेतन न मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती नाराज
Next: चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाएं जल्द पूर्ण की जाए: सीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.