Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • स्कूली बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां
  • पौड़ी

स्कूली बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां

RNS INDIA NEWS 21/11/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)   शरदोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के नाम रही। प्राइमरी और जूनियर वर्ग की छात्र छात्राओं के सामूहिक नृत्यों ने रामलीला मंच पर रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए। पहली सांस्कृतिक संध्या में प्राइमरी वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर, विकास मार्ग ने राजस्थानी झूमर नृत्य प्रस्तुत किया। नेहरु मांटेसरी ने मछुवारा कोली नृत्य मै आई कोली की शानदार प्रस्तुति दी। सेंट जेम्स ने हरियाणवी मटक चलूंगी कबूतर, श्री गुरु राम राय ने राजस्थानी मुखौटा नृत्य, भगतराम ने गुजराती डांडिया रास, आदर्श मॉडल स्कूल प्रेमनगर ने बंगाल का लोक नृत्य कसाई शिलाई सोबनू, हिल्स इंटरनेशनल ने राजस्थानी बाजू बंदरि लूम उलझी जाय जबकि राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 5 ने छत्तीसगढ़ आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया। जूनियर वर्ग में श्री गुरु राम राय ने एक चतुर नार की बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों को खूब गुदगुदाया। भगतराम पब्लिक ने हुड़की की गांजा, सरस्वती शिशु मंदिर विकास मार्ग ने मेरी बामणी, डीएवी इंटर कॉलेज ने हम काले हैं तो क्या हुआ दिल वाले हैं प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। जबकि सेंट जेम्स ने मेरा ढेबरा हर्ची गेनी पर सुंदर प्रस्तुति देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इससे पूर्व सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पौड़ी अस्मिता नेगी ने किया। कहा कि पौड़ी में सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखने के लिए सांस्कृतिक गतिविधियां होती रहनी चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्व विद्यालय के लोकभाषा एवं लोक संस्कृति निष्पादन केंद्र के निदेशक गणेश खुगशाल गणी ने आयोजन में एक साथ मिलकर कार्य करने के लिए अभिभावकों और छात्र छात्राओं की सराहना की। संचालन वीरेंद्र खंकरियाल और प्रवीण नेगी ने किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक आर एस नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य का नाम रोशन करने वाला प्रत्येक उत्तराखंडी ब्रांड एंबेसडर :  बहुगुणा
Next: ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुए भगवान मद्महेश्वर

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.