Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • राज्य का नाम रोशन करने वाला प्रत्येक उत्तराखंडी ब्रांड एंबेसडर :  बहुगुणा
  • हरिद्वार

राज्य का नाम रोशन करने वाला प्रत्येक उत्तराखंडी ब्रांड एंबेसडर :  बहुगुणा

RNS INDIA NEWS 21/11/2025
rns featured image new

हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज में मनाया गया स्थापना दिवस धनौरी

हरिद्वार(आरएनएस)  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि बाहर जाकर नाम रोशन करने वाला प्रत्येक उत्तराखंडी राज्य का ब्रांड एंबेसडर है। यहां पर रहने वाले सवा करोड लोग उत्तराखंडी हैं और यही हमारी पहचान है। शुक्रवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में महाविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि अति पिछड़े क्षेत्र में महाविद्यालय की स्थापना करने वाले शिक्षाऋषि डॉ तेजवीर सिंह सैनी के विजन के चलते ही बालिकाएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। प्रत्येक छात्र को मेहनत और लगन के साथ क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करना चाहिए। प्रबंध समिति के सचिव डॉ आदित्य सैनी ने कहा कि महाविद्यालय में 70 प्रतिशत से अधिक छात्राएं अध्यनरत हैं। महाविद्यालय न्यूनतम सरकारी शुल्क पर उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। आरएसएस के पूर्व जिला कार्यवाह डॉ अंकित सैनी ने कहा कि महाविद्यालय से पढ़कर अनेक छात्र छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।  प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की विकास यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय की स्थापना के चलते क्षेत्र के अनेक परिवारों की पहली पीढ़ी उच्च शिक्षा की दहलीज तक पहुंची है।

महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका तेजस का विमोचन
महाविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में वार्षिक पत्रिका तेजस का विमोचन किया गया। कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने वार्षिक पत्रिका को छात्रों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि किसी भी महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका उसका दर्पण होती है। इस अवसर पर पत्रिका के संपादक डॉ योगेश योगी ने बताया कि पत्रिका में महाविद्यालय के संस्थापक डॉ तेजवीर सिंह सैनी की जीवन यात्रा से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुमन देवी ने की जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अंजली गौड़ ने किया।
इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, आयुषी पंवार, अंजली देवी, मोनिका चौधरी, रितु बिश्नोई, संध्या त्यागी डॉ. अंजु, डॉ रविंद्र कुमार, डॉ अंजू शर्मा, डॉ राहुल देव, डॉ भूपेंद्रसिंह, डॉ देवेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय पॉलिटेक्निक चौनालिया में वार्षिक खेल प्रतियोगिता संपन्न
Next: स्कूली बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.