Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सरकारी स्कूलों में शिक्षक नहीं होने से छात्र-छात्राएं परेशान
  • पौड़ी

सरकारी स्कूलों में शिक्षक नहीं होने से छात्र-छात्राएं परेशान

RNS INDIA NEWS 30/08/2022
rns featured image new

पौड़ी। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी से छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूलों में शिक्षकों कमी होने से छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी खासे परेशान है। चमोली जिले के देवाल ब्लाक के राउमा विद्यालय मानवती की विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावकों ने पौड़ी पहुंचकर अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल से स्कूल में रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग उठाई है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट को मिले प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह विद्यालय दूरस्थ गांव का विद्यालय है। वर्तमान में इस स्कूल में 65 बच्चे अध्ययनरत है। स्कूल में विज्ञान विषय में शिक्षक का पद 2006 से रिक्त चल रहा है, जबकि गणित विषय के शिक्षक का पद 2021 से रिक्त चल रहा है। कहा कि इन विषयों में शिक्षक नहीं होने से छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एडी से जल्द ही रिक्त पदों पर शिक्षक तैनात करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम, शिक्षामंत्री और एडी से स्कूल के उच्चीकरण की भी मांग उठाई। कहा कि तीन साल से स्कूल के उच्चीकरण की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाए जा रहे है जबकि स्कूल उच्चीकरण के सभी मानकों को पूरा करता है। एडी ने प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोपाल राम, हेमा देवी, पार्वती देवी, जय सिंह, मान सिंह आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समय रहते भी न चेते तो नई पीढ़ियों के लिए लोकभाषाएं इतिहास बनकर रह जाएंगी
Next: पहाड़ी से गिरे मलबे में दबने से व्यापारी की मौत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.