Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • स्कूल जा रही थी छात्रा को रास्ते में मिला भालू…. डर के मारे भागी, पहाड़ी से नीचे गिरी
  • चमोली

स्कूल जा रही थी छात्रा को रास्ते में मिला भालू…. डर के मारे भागी, पहाड़ी से नीचे गिरी

RNS INDIA NEWS 23/12/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  चमोली जनपद में भालुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्रा राधिका बज्याणी मंगलवार को घर से स्कूल के लिए निकली थी। स्कूल परिसर के पास पहुंची तो झाड़ियों में उसे भालू दिखाई दिया। उसे देखकर छात्रा डर के मारे जोर-जोर से भागने लगी, लेकिन इस बीच वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल हालत में जब वह विद्यालय पहुंची तो उसे खून से लथपथ देख वहां मौजूद एक छात्रा बेहोश हो गई। दोनों छात्राओं को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय लाया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को गंगोलगांव की छात्रा राधिका विद्यालय जा रही थी, तभी विद्यालय परिसर के पास झाड़ियों में उसे भालू दिखाई दिया, जो उसकी ओर बढ़ रहा था। इसे देखकर राधिका घबराकर चिल्लाते हुए भागने लगी, लेकिन कुछ ही दूरी पर गिरकर वह चोटिल हो गई। इस दौरान उसके हाथ और सिर से खून बहने लगा। घायल अवस्था में जब वह विद्यालय पहुंची तो छात्रा सीमा उसे खून से लथपथ देखकर बेहोश हो गई। इसके बाद विद्यालय ने वन विभाग को सूचना दी। शिक्षकों ने तुरंत दोनों छात्राओं को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा, जहां उपचार के बाद दोनों छात्राओं को घर भेज दिया गया।
प्रधानाचार्य ललित मोहन बिष्ट ने बताया कि यह घटना लगभग सवा दस बजे की है। राधिका को भालू दिखाई देने के कारण वह भागने लगी, जिससे वह गिरकर चोटिल हुई। बताया कि पूर्व में भी विद्यालय के आस-पास भालू दिखाई दिया था। जिसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को दी थी, लेकिन विभाग ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। कहा कि आए दिन यहां वन्यजीवों का खतरा बना रहता है। उन्होंने विद्यालय के चारों और सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया देहरादून में सहकारिता मेला 2025 का उद्घाटन
Next: श्रीनगर-पौड़ी क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं:  डॉ. धन सिंह

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.