Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • श्रीनगर-पौड़ी क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं:  डॉ. धन सिंह
  • देहरादून
  • पौड़ी

श्रीनगर-पौड़ी क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं:  डॉ. धन सिंह

RNS INDIA NEWS 23/12/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  श्रीनगर-पौड़ी क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। क्षेत्र के अनछुए एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पर्यटकों की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिये पर्यटन विभाग, संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग तथा गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को ठोस और प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा क्षेत्र में हेली सुविधाएं मुहैया कराने, कमलेश्वर–धारी देवी–देवलगढ़– खिर्सू–कंडोलिया (पौड़ी) पर्यटन सर्किट एवं क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण के कार्यों में तेजी लाने को भी अधिकारियों को कहा। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर अपने  विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर व पौड़ी में पर्यटन की संभावनाओं एवं विकास को लेकर पर्यटन विभाग, संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग तथा गढ़वाल मंडल विकास निगम की संयुक्त बैठक ली। जिसमें उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने, प्रमुख पर्यटक एवं धार्मिक स्थलों के विकास तथा आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
डॉ. रावत ने कहा कि श्रीनगर-पौड़ी क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है। इन संभावनाओं का समुचित उपयोग कर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित करने को अधिकारियों को कहा। उन्होंने थलीसैण, खिर्सू एवं पाबों विकासखंड में हेलीपैड निर्माण कर पर्यटकों के लिये हेली सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।
बैठक में उन्होंने कमलेश्वर–धारी देवी–देवलगढ़–खिर्सू–कंडोलिया (पौड़ी) पर्यटन सर्किट के विकास कार्यों में तेजी लाने, मार्गों एवं सुविधाओं को सुदृढ़ करने, धारी देवी मंदिर के मुख्य मार्ग पर सुरक्षा दीवार लगने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। इसके अलावा  पैठाणी स्थित राहु मंदिर एवं थलीसैण स्थित विनसर मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिये।
कैबिनेट मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन विकास के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से योजनाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिये, ताकि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित किया जा सके।
बैठक में अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रोहिल्ला,  महाप्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) पीयूष सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे जबकि जनपद स्तरीय अधिकारियों ने  वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूल जा रही थी छात्रा को रास्ते में मिला भालू…. डर के मारे भागी, पहाड़ी से नीचे गिरी
Next: मोबाइल फोन छीनने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.