Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एससी-एसटी हॉस्टल में पकड़ी बिजली चोरी, मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

एससी-एसटी हॉस्टल में पकड़ी बिजली चोरी, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 28/11/2021
rns featured image new

देहरादून। डीएल रोड पर चावला चौक के पास स्थित एससी-एसटी हॉस्टल में चोरी से बिजली उपयोग की जा रही थी। विद्युत विभाग की टीम के छापे में बिजली चोरी पकड़ी गई है। इस पर हॉस्टल के केयर टेकर समेत दो लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनिमय के तहत केस दर्ज किया गया है। हॉस्टल में चोरी की बिजली उपयोग होने की सूचना पर शनिवार दोपहर विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर छापा मारा। विद्युत विभाग के अवर अभियंता राजबीर सिंह, सतर्कता इकाई के सहायक अभियंता धनंजय कुमार, उपखंड अधिकारी कुलभूषण कुकरेती, लाइनमैन ताजवीर सिंह ने देखा तो डीएल रोड, चावला चौक के पास सीमेंट रोड स्थित एससी-एसटी हॉस्टल में चोरी की बिजली उपयोग हो रही थी। वहां एलटी लाइन बाक्स से केबल काटकर उसमें 10 मीटर लंबी केबल जोड़कर करीब 225 वॉट बिजली चोरी की जा रही थी। इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि बिजली चोरी को लेकर जेई राजबीर सिंह की तहरीर पर हॉस्टल के केयर टेकर नरेंद्र शर्मा और मौके पर मौजूद मूरत राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 30 को निकलेगी अभियंता आक्रोश रैली
Next: जमीन और नौकरी का झांसा देकर लाखों हड़पे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.