Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • एससी, एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने को प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़

एससी, एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने को प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/08/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  अखिल भारतीय समानता मंच एससी, एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने को सड़क पर उतर आया है। बुधवार को मंच के सदस्यों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि क्रीमी लेयर लागू होगा तो पात्र व्यक्तियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। नगर के टकाना स्थित कलक्ट्रेट में मंच के अध्यक्ष केएस भाटिया के नेतृत्व में लोग एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट के फैसले में एससी-एसटी समुदाय को दो वर्गों में बांटने के कुछ राज्य सरकारों के फैसले को जायज ठहराया है। इसके साथ ही उसने सुझाव दिया कि एससी-एसटी आरक्षण में ओबीसी आरक्षण की तरह क्रीमी लेयर का प्राविधान किया जाना चाहिए। कहा कि संविधान में एससी-एसटी वर्ग के लिए जो आरक्षण की व्यवस्था की गई है, उसमें इन वर्गों के आर्थिक संपन्न व्यक्ति ही उसका लाभ उठा रहे हैं। बाद में उन्होंने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजकर कहा कि आरक्षण का लाभ उन व्यक्ति को ही दिया जाए, जो पात्र है। इस दौरान गिरधन सिंह, डीएस भंडारी, इंद्रजीत बिष्ट, आरएस खनका, कृपाल सिंह मेहता, डॉ. नीरज चंद्र जोशी, रमेश सिंह बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुनिकीरेती में नो-एंट्री पर भड़के ई-रिक्शा और ऑटो चालक
Next: अल्मोड़ा नगरपालिका को नगर निगम बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई ख़ुशी

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.