Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एसबीएस में अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए 80 नामांकन पत्र बिके
  • ऊधम सिंह नगर

एसबीएस में अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए 80 नामांकन पत्र बिके

RNS INDIA NEWS 20/12/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। एसबीएस महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सोमवार को अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस दौरान अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए 80 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। बुधवार (कल) को नामांकन पत्र जमा किये जाएंगे। 22 को नामांकन पत्रों की जांच के साथ नाम वापसी होगी। इधर, नामांकन पत्र को लेकर सुबह से उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ी रही।
मंगलवार सुबह 11 बजे से महाविद्यालय में नामांकन पत्रों बिक्री शुरू हो गयी थी। जो अपराह्न 3 बजे तक जारी रही। सुबह से ही महाविद्यालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के उम्मीदवार अपने कुछ समर्थकों के नामांकन पत्र खरीदने के लिए पहुंचे थे। अध्यक्ष पद के लिए 12 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसके अलावा छात्र उपाध्यक्ष पद पर 8, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर 6, सचिव पद के लिए 10, उप सचिव पद के लिए 10, कोषाध्यक्ष पद के लिए 7, सांस्कृतिक सचिव पद के लिए 8, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए 5, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए 6, विज्ञान प्रतिनिधि के लिए 4 और वाणिज्य प्रतिनिधि के लिए 4 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। छात्रसंघ चुनाव के मुख्य निवार्चन अधिकारी डॉ. सर्वजीत सिंह ने बताया कि अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए 80 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। बुधवार को नामांकन पत्र जमा किये जाएंगे, 22 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच के साथ नाम वापसी होगी। 23 को आम सभा होगी और 24 को सुबह 10 बजे से दो बजे तक मतदान होगा। इसी दिन परिणामों की घोषणा की जाएगी और जीते प्रत्याशियों को शपथ दिलायी जाएगी।

आज नामांकन शुल्क के साथ जमानत राशि भी होगी जमा
 छात्रसंघ चुनाव के मुख्य निवार्चन अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, सांस्कृतिक सचिव को नामांकन शुल्क के रूप में 1200 रुपये और जमानत राशि के रूप में 1200 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए 800 रुपये नामांकन शुल्क और 1200 रुपये जमानत राशि और संकाय प्रतिनिधि के लिए 500 रुपये नामांकन शुल्क और 1200 रुपये जमानत राशि के रूप में जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि बगैर नामांकन शुल्क और जमानत राशि के नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अधिसूचना जारी होने के बाद सोशल मीडिया बना प्रचार का माध्यम
सोमवार को अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव प्रचार प्रसार बंद हो गया है। वहीं, प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना प्रचार प्रसार किया। इस दौरान उम्मीदवारों के साथ ही उनके समर्थकों ने छात्रों के मोबाइल नंबर और व्हाट्सअप मैसेज कर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। अभाविप अध्यक्ष गौतम पपनेजा और सचिव पद रोहित चंद भट्ट ने बताया कि मतदान में काफी कम समय बचा है। इसके कारण सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों से संपर्क किया जा रहा है। यही तरीका अन्य पदों के उम्मीदवारों ने भी अपनाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: करन के युकां प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने जताई ख़ुशी
Next: सुरक्षाबलों ने लिया कश्मीरी पंडित की हत्या का बदला, शोपियां में लश्कर के तीन आतंकी ढेर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.