Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • सात्विक, चिराग ने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल

सात्विक, चिराग ने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया

RNS INDIA NEWS 30/11/2021
rns featured image new

बाली। दुनिया की 11वें नंबर की जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बुधवार से शुरू हो रहे सत्र के आखिरी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में जगह बना ली है।
सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। जापान के अकिरा कोगा और ताइची सेइतो के भी सेमीफाइनल में हारने के बाद उन्होंने जगह बनाई।
उन्होंने जापानी जोड़ी को ‘ रोड टू बाली रेस’ में पछाड़ा। उन्हें कट में प्रवेश के लिये सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर एक जोड़ी मार्कस एफ गाइडोन और केविन एस को हराना था लेकिन वे 16 . 21, 18 . 21 से हार गए।
अकिरा और ताइची भी जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी से हार गए जिससे भारतीय जोड़ी को जगह मिल गई।
चिराग ने इंस्टाग्राम पर लिखी ,‘‘ हम पहली बार विश्व टूर फाइनल्स खेलेंगे। दुनिया की शीर्ष आठ जोडिय़ों के खिलाफ खेलने को लेकर रोमांचित हूं। सभी को सहयोग के लिये धन्यवाद।’’
इससे पहले लक्ष्य सेन 15 लाख डॉलर ईनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई करने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए। इसमें दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू, किदाम्बी श्रीकांत, महिला जोड़ी अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी भी भाग ले रहे हैं।
सिंधू ने 2018 में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स जीता था जबकि साइना नेहवाल 2011 में खिताबी मुकाबले तक पहुंची थी। श्रीकांत और समीर वर्मा नॉकआउट चरण तक पहुंचे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना के नये वैरिएंट के खतरे के बीच भारत ए का सामना दक्षिण अफ्रीका ए से
Next: रेलवे प्रभावितों ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.