Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • कोरोना के नये वैरिएंट के खतरे के बीच भारत ए का सामना दक्षिण अफ्रीका ए से
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल

कोरोना के नये वैरिएंट के खतरे के बीच भारत ए का सामना दक्षिण अफ्रीका ए से

RNS INDIA NEWS 30/11/2021
rns featured image new

ब्लोमफोंटेन। कोरोना वायरस के नये वैरिएंट के खतरे के बीच भारत ए टीम मंगलवार से शुरू हो रहे दूसरे अनधिकृत टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी तो सीनियर टीम में जगह बनाने की कोशिश में जुटे खिलाड़ी अपने प्रदर्शन की छाप छोडऩा चाहेंगे ।
पहला चार दिवसीय टेस्ट पिछले सप्ताह खराब मौसम के कारण ड्रॉ रहा । इस बीच कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन के कारण कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है ।
इसी वजह से नीदरलैंड ने जोहानिसबर्ग में होने वाले आखिरी दो वनडे नहीं खेलने का फैसला किया । भारत ए टीम हालांकि यहां बायो बबल में रूकी है । मैच दर्शकों के बिना खेले जा रहे हैं और भारत की सीनियर टीम भी नौ दिसंबर को यहां सात सप्ताह के दौरे पर आ रही है ।
हालात बिगडऩे पर हालांकि दौरा रद्द हो सकता है जिसमें तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी20 मैच खेले जाने हैं ।
भारत ए के खिलाडिय़ों को हालांकि महामारी के बारे में सोचने की बजाय पूरा फोकस क्रिकेट पर रखना होगा । पहले मैच में बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और अभिमन्यु ईश्वरन ने शतक जमाया जबकि कप्तान प्रियांक पांचाल ने 96 रन बनाये जिसकी मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के 509 (पारी घोषित) के जवाब में चार विकेट पर 308 रन बनाये । आखिरी दिन बारिश के कारण मैच नहीं हो सका ।
सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ने 48 रन बनाये और वह एक बार फिर अच्छी पारी खेलना चाहेंगे । न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में नहीं चुने गए हनुमा विहारी 25 रन ही बना सके और अब लय हासिल करना चाहेंगे ।
भारत की गेंदबाजी चिंता का सबब है क्योंकि मेजबान टीम ने रनों का अंबार लगा दिया था । नवदीप सैनी और अर्जन नागवासवाला को दो दो विकेट मिले जबकि उमरान मलिक एक ही विकेट ले सके । स्पिनरों में राहुल चाहर ने 125 रन देकर एक विकेट लिया लेकिन के गौतम और बाबा अपराजित नाकाम रहे ।
मेजबान के लिये पीटर पालन (163) और टोनी डे जोर्जी (117) ने शतक जमाये जबकि जे स्मिथ, एस केशिले और जॉर्ज लिंडे ने अर्धशतक बनाये । गेंदबाजी में कोई खास प्रभावित नहीं कर सका।

टीमें :
भारत ए :
प्रियांक पांचाल (कप्तान), पृथ्वी साव, हनुमा विहारी, अर्जन नागवासवाला, देवदत्त पडीक्कल, सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, के गौतम, बाबा अपराजित, राहुल चाहर, ईशान पोरेल, सौरभ कुमार, उमरान मलिक, उपेंद्र यादव ।

दक्षिण अफ्रीका ए : पीटर मालन (कप्तान) डोमिनिक हेंडरिक्स, रेनार्ड वान टोंडेर, जैसन स्मिथ, टोनी डे जोर्जी, सारेल एरवी, सेनुरान मुथुस्वाम, जॉर्ज लिंडे, मार्को जांसेन, मिगाएल प्रिटोरियस, सिनेथेम्बा केशिले, बूरान हेंडरिक्स, लुथो सिपामाला, ग्लेनटोंन एस ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाल-बाल बचे दुनिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न, शरीर के कई अंगों में आई चोट
Next: सात्विक, चिराग ने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.