Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सतपुली में अक्षत कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • पौड़ी

सतपुली में अक्षत कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

RNS INDIA NEWS 26/12/2023
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  अयोध्या के श्री राम मंदिर के अक्षत कलश यात्रा का सतपुली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मंगलवार को कोटद्वार से सतपुली पहुंची अक्षत कलश यात्रा में स्वयं सेवक संघ, विहिप व बजरंग दल सहित स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। अक्षत कलश यात्रा समिति के नगर खंड अध्यक्ष पुष्पेंद्र राणा, विहिप के जिलाध्यक्ष राकेश गौड़ के नेतृत्व में रैली निकाली गई। मंगलवार को अक्षत कलश यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सभी ने भव्य राम मंदिर बनने का संकल्प लिया। यात्रा राधाकृष्ण मंदिर से विभिन्न मार्गों से होकर, दुधारखाल रोड, पौड़ी रोड, मुख्य चौराहे से होते हुए राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में पहुंची। राधाकृष्ण मंदिर में अयोध्या से आए पूजित अक्षत से भरे कलश महिलाओं ने सिर पर रखे और यात्रा रवाना हुई। इस दौरान हरेक चौराहे तिराहा पर यात्रा का जोर दार स्वागत हुआ। यात्रा संपंन होने पर सभी प्रखंड से आए पदाधिकारियों को कलश सौंपे गए। संघ खंड अध्यक्ष पुष्पेंद्र राणा ने कहा कि अयोध्या में होने वाले महा आयोजन में शामिल होने के लिए पूजित अक्षत को गांव-गांव घर-घर तक पहुंचाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। कलश से अक्षत का वितरण गांवों में किया जाएगा और गांवों में इसे घर-घर दिया जाएगा। इसी के साथ इस आयोजन में शामिल होने के लिए निमंत्रण भी दिया जाएगा। इस अवसर पर संघ खंड उपाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद डंगवाल, संजय रावत, बालेश्वर चौधरी, नरेश, प्रचारक धर्मपाल, राजगौरव नोटियाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिता-पुत्र सहित चार के खिलाफ मारपीट का मुकदमा
Next: मारपीट मामले में तीन माह से फरार आरोपी दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.