Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सतपुली क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों से नदारद मिले कई कर्मचारी
  • पौड़ी

सतपुली क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों से नदारद मिले कई कर्मचारी

RNS INDIA NEWS 16/05/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। डीएम के निर्देश पर सतपुली की एसडीएम रेखा आर्य ने सतपुली क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में गंभीर अनियमितताएं, कर्मचारियों की अनुपस्थिति और कई खामियां सामने आईं। कई केंद्रों पर तैनात कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रीठाखाल में तीन में से केवल फार्मासिस्ट सुधीर उपस्थित पाए गए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी 11 मई से लगातार अनुपस्थित थे, जबकि एएनएम भी ड्यूटी से नदारद मिलीं। निरीक्षण के समय ओपीडी में मात्र तीन मरीज दर्ज थे। पीएचसी संगलाकोटी में चार कर्मचारियों में से केवल वार्ड बॉय और एएनएम ही उपस्थित मिले। यहां प्रभारी चिकित्सक 10 मई से लगातार अनुपस्थित बताए गए और फार्मासिस्ट भी मौके पर नहीं थे। इस केंद्र में पेयजल आपूर्ति भी बाधित पाई गई। पीएचसी पोखड़ा में एक चिकित्सक सहित आरबीएसके की पूरी टीम अनुपस्थित मिली। संबंधित कर्मचारी क्षेत्र भ्रमण रजिस्टर प्रस्तुत नहीं कर सके। रीठाखाल स्थित आयुष विंग में भी दोनों तैनात कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। यहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और फार्मासिस्ट मौजूद नहीं थे।

बायोमीट्रिक और साफ-सफाई में खामियां: अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमीट्रिक मशीनें बंद थीं। उपस्थिति मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज की जा रही थी। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य केंद्र परिसरों के आसपास झाड़ी कटान और समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी।

डीएम और सीएमओ को भेजी जा रही रिपोर्ट: एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में तैनात स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति गंभीर लापरवाही बरत रहे हैं। बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट डीएम और सीएमओ को भेजकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वट वृक्ष की पूजा कर महिलाओं ने की अखंड सौभाग्य की कामना
Next: माजरी ग्रांट में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने पर ग्रामीणों का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.