Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • माजरी ग्रांट में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने पर ग्रामीणों का विरोध
  • देहरादून

माजरी ग्रांट में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने पर ग्रामीणों का विरोध

RNS INDIA NEWS 16/05/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। ऊर्जा निगम की ओर से जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने जबरदस्ती स्मार्ट मीटर ना लगाए जाने की मांग की। साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने का काम बंद नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। शनिवार को माजरी ग्रांट मे ग्रामीणों की मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का अखिल भारतीय किसान सभा एवं ग्रामीणों ने विरोध किया। सूचना पर ऊर्जा निगम के कनिष्ठ अभियंता अंकित जुयाल और सहायक अभियंता रामपाल सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों तथा किसानों से वार्ता की। किसान सभा मंडल उपाध्यक्ष जाहिद अंजुम ने कहा कि किसी भी हालत में ग्रामीण लोगों पर यह स्मार्ट मीटर नहीं थोपे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने भी कहा है कि बिना उपभोक्ता की मर्जी के कोई स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जा सकता, तो फिर गरीब लोगों पर यह जबरदस्ती क्यों की जा रही है। मंडल संयुक्त सचिव अनूप कुमार पाल ने उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सबसे पहले गरीब बस्ती को चुना जा रहा है, ताकि कोई इसका विरोध ना कर सके। लेकिन अखिल भारतीय किसान सभा ग्रामीण जनता के साथ मिलकर इसका पुरजोर विरोध करेगी, इसके लिए चाहे आंदोलन भी क्यों न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जल्द ही किसानों का प्रतिनिधि उच्च स्तरीय अधिकारियों से मिलेगा ओर स्मार्ट मीटर नहीं लगाने की मांग करेगा। कहा कि अगर जबरदस्ती की गई, तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के उपाध्यक्ष सरजीत सिंह, अनूप कुमार पाल, सुशील कुमार,सत्यपाल,रामपाल, गंगा दास, सुमन कुमारी, श्यामू, उमा देवी, मंगल सिंह, घनश्याम, सुभाष कुमार, विजय कुमार, पम्मू, मंजीत कुमार, विश्वजीत, धीरज कुमार, मुकेश कुमार, पूनम देवी, पर्मिला देवी, अंकिता देवी, मंगेश कुमारी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सतपुली क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों से नदारद मिले कई कर्मचारी
Next: अभद्रता से परेशान नर्सिंग स्टाफ ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • दिव्यांग महिला के पुनर्वास के लिए आगे आए पुलिस और प्रशासन
  • होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच
  • मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के राज्य स्तरीय विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.