Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वट वृक्ष की पूजा कर महिलाओं ने की अखंड सौभाग्य की कामना
  • अल्मोड़ा

वट वृक्ष की पूजा कर महिलाओं ने की अखंड सौभाग्य की कामना

RNS INDIA NEWS 16/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-16 at 16.39.21_11zon

अल्मोड़ा। ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। शनिवार को सुबह से ही महिलाओं ने मंदिरों और वट वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और पति की लंबी उम्र की कामना की। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने विधि-विधान के साथ वट वृक्ष की पूजा की और उसकी परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधे। कई स्थानों पर महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे बैठकर सावित्री और सत्यवान की कथा सुनी, जबकि कुछ स्थानों पर महिलाएं घरों में एकत्र होकर पूजा-अर्चना करती नजर आईं। मान्यता है कि वट वृक्ष के नीचे सावित्री और सत्यवान की पूजा करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वट वृक्ष के मूल में ब्रह्मा, मध्य भाग में विष्णु और अग्रभाग में भगवान शिव का वास माना जाता है। व्रत रखने वाली महिलाओं ने बताया कि वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसका वे पूरे वर्ष इंतजार करती हैं। पूजा के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत भी गाए और सुहाग सामग्री का दान किया। देशभर की तरह अल्मोड़ा में भी महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ यह पर्व मनाया। मंदिरों और वट वृक्षों के पास महिलाओं की भीड़ लगी रही और कई स्थानों पर सावित्री-सत्यवान की कथा का पाठ भी किया गया।

 

पौराणिक मान्यता के अनुसार पतिव्रता सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस ले आई थीं। इसी मान्यता के चलते इस व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन बरगद के वृक्ष की पूजा की जाती है और महिलाएं विधि-विधान के साथ व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वट वृक्ष की पूजा करने से पति की आयु लंबी होती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। हिंदू शास्त्रों में वट सावित्री व्रत को नारी शक्ति, पति के प्रति समर्पण और प्रेम का प्रतीक माना गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एलआर साह मोटर मार्ग 10 दिन तक बंद रहेगा, 18 मई से चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक
Next: सतपुली क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों से नदारद मिले कई कर्मचारी

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-01 at 17.09.02_11zon
  • अल्मोड़ा

डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
judge hammer
  • अल्मोड़ा

चरस तस्करी के आरोपी को साढ़े तीन साल कारावास, 10 हजार अर्थदंड

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पर्वतीय जिलों से डॉक्टरों के तबादले स्वास्थ्य सेवाओं पर कुठाराघात : मनोज तिवारी

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.