Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हमें गर्व है कि देश की बागडोर मजबूत हाथों में है :  महाराज
  • हरिद्वार

हमें गर्व है कि देश की बागडोर मजबूत हाथों में है :  महाराज

RNS INDIA NEWS 16/01/2025
rns featured image new

नगर निगम चुनावों में भाजपा ने विकसित रुड़की के लिए किया संकल्प पत्र जारी

रुड़की(आरएनएस)।  देश के बुनियादी ढांचे का विकास हो या आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की बात हो या फिर राष्ट्रीय सुरक्षा क्षेत्रों में नीतियों और निर्णयों का निर्धारण हर क्षेत्र में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। हमें गर्व है कि आज देश की बागडोर मजबूत हाथों में है और दुनिया भारत का लोहा मान रही है।
उक्त बात भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने एक कार्यक्रम के दौरान जनपद हरिद्वार के रुड़की स्थित रामनगर के एक स्थानीय होटल में नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विकसित रुड़की के लिए संकल्प पत्र जारी करते हुए कही।
महाराज ने कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास के लिए जरूरी है कि नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का पररचम लहराये और ट्रिपल इंजन की सरकार बने। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में लगातार विकास की गंगा बह रही है। जिस प्रकार तेजी के साथ ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों और यात्रियों की संख्या में लगातार बड़ी मात्रा में वृद्धि हो रही है उसे देखते अब आम जनता भी कहने लगी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह कहना सही है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा गत तीन वर्षों में पारदर्शी प्रक्रिया से रिकॉर्ड 19 हजार युवाओं को नौकरियां प्रदान की गई।
भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण एवं उत्तराखंड आंदोलनकारियों को राज्य सेवाओं में 10% शैतिज आरक्षण की व्यवस्था के साथ-साथ लखपति दीदी योजना के तहत उत्तराखंड की 01 लाख से अधिक महिलाएं लखपति बनीं और 2026 तक 2.50 लाख महिलाओं की सालाना आय 01 लाख पहुंचाने का लक्ष्य।
महाराज ने भाजपा नगर निगम रुड़की की मेयर पद की प्रत्याशी  अनिता अग्रवाल सहित सभी वार्डों से भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जीताने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास के लिए जरूरी है कि नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत का पररचम लहराये और प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार तेजी से चैमुंखी विकास करें।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, जिलाध्यक्ष शोभा राम प्रजापति,  राज्य मंत्री श्याम वीर सैनी, राज्य मंत्री देवेन्द्र भसीन, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, नगर निगम संयोजक आदेश सैनी, चुनाव प्रभारी रवि मोहन अग्रवाल, राजपाल सिंह,मण्डल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रवीण संधू, दिनेश कौशिक, अरविन्द गौतम, पंकज नंदा, ललित मोहन अग्रवाल, गौरव कोशिक, पूर्व सांसद हरपाल साथी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांच दिनों तक कमरे के भीतर सड़ती रही बुजुर्ग की लाश, किसी ने पूछा तक नहीं
Next: मलेथा में निर्माणाधीन रेलवे प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.