Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मलेथा में निर्माणाधीन रेलवे प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

मलेथा में निर्माणाधीन रेलवे प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 16/01/2025
rns featured image new

शॉर्ट सर्किट के कारण 8 हट्स में लगी आग, सामान पूरी तरह से जलकर राख

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। मलेथा में निर्माणाधीन रेलवे प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा हो गया। यहां कार्यरत नवयुवा कंपनी के कर्मचारियों के लिए बनाई गई हट्स में भीषण आग लग गई। हट्स में आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस घटना में आग की चपेट में आकर दो मोटरसाइकिलें भी पूरी तरह जल गईं।
मिली जानकारी से अनुसार घटना आज शाम 4 बजे की बताई जा रही है। मलेथा में निर्माणाधीन रेलवे प्रोजेक्ट की करीब 8 हट्स में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। इन हट्स में करीब 34 कर्मचारी रहते हैं। आग लगने से इन कर्मचारियों का हट्स में रखा सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इसके साथ ही आग की चपेट में आकर दो मोटरसाइकिलें भी स्वाहा हो गई। गनीमत रही कि घटना के वक्त हट्स में कर्मचारी मौजूद नहीं थे, नहीं तो कोई भी अनहोनी भी हो सकती थी।
घटना की जानकारी मिलते ही कीर्तिनगर पुलिस, फायर सर्विस और रेलवे प्रोजेक्ट के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर आग बुझाने के लिए तेजी से कार्य किया। संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। आग लगने की यह घटना निर्माणाधीन रेलवे प्रोजेक्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रभावित कर्मचारियों के पुनर्वास और सुरक्षा उपायों को लेकर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हमें गर्व है कि देश की बागडोर मजबूत हाथों में है :  महाराज
Next: पोस्टर हटाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.