Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने पर महाराज ने दी चारधाम यात्रा पर आये श्रद्धालुओं को शुभकामनायें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने पर महाराज ने दी चारधाम यात्रा पर आये श्रद्धालुओं को शुभकामनायें

RNS INDIA NEWS 27/04/2023
satpal maharaj

देहरादून। भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने पर राज्य के पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेशवासियों और चारधाम यात्रा पर आये श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालु से अनुरोध किया है कि वह चारधाम के साथ-साथ सरकार द्वारा बनाये गये अन्य पौराणिक एवं धार्मिक सर्किटों का भी दर्शन कर पुण्य के भागी बने।
प्रदेश के पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेशवासियों और चारधाम यात्रा पर आये श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह यात्रा नियमों का पालन करने के साथ साथ विस्तृत सुविधाओं का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण अवश्य करवायें।
पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री श्री महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पष्ट है कि इस बार की  चार धाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी। उन्होने कहा कि 18 फरवरी 2023 से प्रारम्भ हुये चारधाम एवं हेमकुण्ड यात्रियों के पंजीकरण के तहत अभी तक 2005840 (बीस लाख पांच हजार आठ सौ चालीस) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। विभिन्न धामों में यात्रियों के पंजीकरण की यदि हम बात करें तो अभी तक केदारनाथ हेतु 705892 (सात लाख पांच हजार आठ सौ बयानवे), बद्रीनाथ हेतु 597093 (पांच लाख सत्तानवे हजार तिरानवे), गंगोत्री हेतु 3,65,107 (तीन लाख पैंसठ हजार एक सौ सात), यमुनोत्री हेतु 3,20,930 (तीन लाख बीस हजार नौ सौ तीस) एवं हेमकुण्ड हेतु 16,618 (सोलह हजार छह सौ अट्ठारह) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ ही अभी तक चारधाम में 40 हजार से भी अधिक यात्री दर्शनों का लाभ उठा चुके हैं।
श्री महाराज ने बताया कि 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग के तहत अभी तक कुल 10,91,11,996 (दस करोड़ इक्यानवे लाख ग्यारह हजार नौ सौ छियानवे) रुपये से अधिक की बुकिंग भी की जा चुकी है।
उन्होने कहा कि यात्री चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in, व्हाट्सएप नंबर 8394833833 या फिर टोल फ्री नंबर 1364 के जरिये अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Next: बाइक टकराने को लेकर बढ़ा विवाद, पांच घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.