Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सतर्कता विभाग में अब आरटीआई नहीं होगी लागू
  • उत्तराखंड

सतर्कता विभाग में अब आरटीआई नहीं होगी लागू

RNS INDIA NEWS 04/09/2020
rns featured image new

राज्य की त्रिवेन्द्र कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्ताव आये, 1 प्रस्ताव वापस हुआ, एक प्रस्ताव में समिति बनाई गई, 28 प्रस्तावों कैबिनेट ने पास किये। सतर्कता विभाग को कैबिनेट ने आरटीआई नियम से बाहर कर दया है। उपनल के माध्यम से सभी को रोजगार देने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है लेकिन प्राथमिकता पूर्व सैनिकों के परिजनों की ही होगी। सैनिक कल्याण, उच्च शिक्षा, आवास, नियमावली, आबकारी, शहरी विकास के प्रस्ताव कैबिनेट में रखे गए। जिनमें उपनल में सभी को नौकरी के द्वार खोले गए हैं, लेकिन पहली प्रथमिकता पूर्व सैनिको के परिजनों को ही होगी। उत्तराखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2020 को विधेयक लाने को मंजूरी दी गई है। विधायकों के वेतन कटौती को लेकर सरकार विधानसभा में विधेयक लाएगी। राजकीय महाविद्यालयो में संविदा गेस्ट टीचरों की अवधि एक साल बढ़ाई गई है। यह नौकरी करने वाले 257 टीचर हैं। कैबिनेट ने मेडिकल कॉलेज में मेडिकल सोशल वर्कर्स सेवा नियमावली को मंजूरी दी है। उत्तराखंड नागरिक सुरक्षा क और ख नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई है। कृषि विभाग का शासन स्तर में अनुभाग को एक कर दिया गया है। पहले यह चार अनुभाग थे। इसमें उद्यान, कृषि, होर्टीकल्चर को जोडक़र एक किया गया है। माया देवी के मंदिर की ऊंचाई 270 फीट, जूना अखाड़ा मंदिर की ऊँचाई 197 फीट करने की परमिशन कैबिनेट ने दी है। सतर्कता विभाग को कैबिनेट ने आरटीआई नियम से बाहर कर दिय है। कॉर्बेट पार्क में एडवांस बुकिंग के पैसे वापस करने को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। यह पैसे 1 करोड़ 85 लाख रूपये हैं। आईटी पॉलिसी में संशोधन किया गया है। अब बॉर्डर एरिया में 40 लाख रुपये सब्सिडी सरकार कंपनी को देगी। 25 किलोवाट के सोलर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को मंजूरी दी है। इसमें स्टाम्प पेपर में 100 प्रतिशत छूट दी जायेगी। केदारनाथ धाम में स्थित हेलीपैड के विस्तारीकरण को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। अब केदारनाथ धाम में चिनूख हैलीकॉप्टर उतर सकेगा। यमनोत्री रोपवे को मैसर्स कम्पनी के साथ विवाद को सरकार ने खत्म कर दिया है। खरसाली यमुनोत्री रोपवे को सरकार अब पीपीपी मौड पर बनाएगी। देहरादून के मेहरे गांव में शहीद के नाम पर बनने पेट्रोल पंप में नियमों में छूट दी गयी है। उत्तर प्रदेश श्रम नियमावली को उत्तराखंड कैबिनेट ने सुधार को मंजूरी दी है। एक्सरे प्राविधिक सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटक प्रोत्साहन कूपन योजना को शुरू किया गया। ई बुकिंग करने वाले पर्यटकों को 1000 रुपये की छूट मिलेगी। पर्यटक स्थलों पर 3 दिन रहने पर भी यह छूट मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 6 से 11 सितंबर तक कुमांऊ भ्रमण पर रहेंगे प्रीतम
Next: आज का राशिफल 5 सितंबर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.