Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप
  • हरिद्वार

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 07/05/2022
rns featured image new

रुड़की।  महाराजपुर खुर्द में अपनी ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
पथरी थाने के दुर्गागढ़ गांव निवासी युवक टिंकू की ससुराल महाराजपुर खुर्द में है। पिछले महीने उसकी साली की शादी थी। तब से उसकी पत्नी मायके में ही थी। उसकी साली की ससुराल के लोग शादी के बाद पहली बार उसकी साली को मां बाप से मिलाने महाराजपुर खुर्द लाए थे। टिंकू भी अपनी ससुराल आया था। शाम को साली और उसकी ससुराल के लोग तो विदा हो गए लेकिन टिंकू ससुराल में ही रुक गया।
बताया गया कि शाम को टिंकू बवाल मचाने लगा। साले सागर ने टिंकू को रोका तो उनमें मारपीट हो गई। मारपीट में सागर को चोट लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सागर को मेडिकल कराने भेज दिया। टिंकू की देर शाम मौत हो गई। रात में ही उसके परिजनों को मौत की सूचना दी गई। दुर्गागढ़ से उसके परिवार के लोगों ने यहां आकर ससुरालियों पर टिंकू की हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। ससुरालियों का कहना था कि उन्होंने टिंकू को उसकी बुआ के घर भेज दिया था।रायसी चौकी प्रभारी विनय मोहन द्विवेदी ने पुलिसबल के साथ गांव में जाकर शव कब्जे में ले लिया। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट मिलेगी तो उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवक की मौत
Next: बिना पंजीकरण, डिग्री के चल रहा होम्योपैथी क्लीनिक सील

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.