Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सस्ती लोकप्रियता हासिल करने को कांग्रेस ने दिया धरना: रमेश बहुगुणा
  • अल्मोड़ा

सस्ती लोकप्रियता हासिल करने को कांग्रेस ने दिया धरना: रमेश बहुगुणा

RNS INDIA NEWS 07/03/2024
rns featured image new

विधायक और कांग्रेसियों के चक्काजाम से जनता की हुई फजीहत

अल्मोड़ा। प्रेस को जारी एक संयुक्त बयान में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा एवं नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि आज पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से शिखर तिराहे से जाखन देवी रोड में सुधारीकरण का कार्य शुरू हो गया है। सड़क पर कंकड़ इत्यादि निर्माण सामग्री पड़ चुकी है और कार्य तेजी के साथ प्रारम्भ हो गया है। लेकिन अल्मोड़ा विधायक और विपक्षी पार्टी कांग्रेस जबरदस्ती इन मुद्दों को उछाल कर सस्ती लोकप्रियता बटोरने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि ये लोग तब कहां थे जब यहां पर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आज दो घंटे तक विधायक और कांग्रेसियों के द्वारा एलआरसाह रोड और माल रोड में चक्काजाम कर दिया गया जिससे स्थानीय जनता की काफी फजीहत हुई। उन्होंने कहा कि आज दो माह से विधायक और कांग्रेसियों को सड़क के सुधारीकरण और जनता की परेशानी याद नहीं आई, लेकिन जैसे ही विगत दिवस कैलाश शर्मा के द्वारा अधिकारियों से बात करके कार्य प्रारम्भ करवाया गया तो विधायक और कांग्रेसी जनता को छलने के लिए धरने पर आकर बैठ गए। उन्होंने कहा कि काम शुरू होने के बाद धरना करके कांग्रेस और विधायक ने मात्र अपनी खिल्ली उड़ानें का काम किया है। नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि सभी जानते हैं कि आज से सड़क सुधारीकरण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। उसके बाद भी जनता को परेशान करने के उद्देश्य से सड़कों पर जाम लगाकर विधायक और कांग्रेसी केवल जनता को परेशान करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सारी हकीकत समझ चुकी है कि विधायक सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए जबरन सड़क जाम कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मतदाता जागरूकता के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम
Next: देहरादून में दहशत का पर्याय बना गुलदार पकड़ा गया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत-मजखाली में औषधि विभाग का औचक निरीक्षण, एक मेडिकल स्टोर की बिक्री रोकी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.