Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर में रहेंगे बाहरी राज्यों से आने वाले लोग
  • बागेश्वर

संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर में रहेंगे बाहरी राज्यों से आने वाले लोग

RNS INDIA NEWS 05/05/2021
rns featured image new

बागेश्वर। प्रवासियों को कोविड-19 जांच रिपोर्ट आने तक संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर में रखे जाने संबंधी व होम आइसोलेशन में भेजे जा रहे संक्रमितों द्वारा बरती जा रही लापरवाही का शासन व प्रशासन ने संज्ञान लिया है। बढ़ते संक्रमण के खतरे को रोकने के लिए अब गांव स्तर पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर खोले जा रहे हैं। इन केंद्रों की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को सौंपी गई है। प्रशासन ने माना कि कोरोना की दूसरी लहर तेज गति से बढ़ रही है। अब बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर बनाए जा रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी जिला पंचायत राज अधिकारी बसंत मेहता को सौंपी गई है। अब प्रवासियों को प्राथमिकता के आधार पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर जैसे पंचायत भवन, विद्यालय, सामुदायिक भवन व अन्य भवनों में अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन रहना होगा। इसके साथ ही किसी भी प्रवासी को तब तक होम क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा, जब तक कोविड-19 की जांच रिपोर्ट ग्राम निगरानी समिति को नहीं मिल जाए। पंचायतीराज विभाग ने कोविड-19 के प्रभावी रोकथाम हेतु अनटाइड फंड से साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, क्वारंटाइन सेंटर में आवश्यक प्रबंधन (जैसे बिजली, पानी, शौचालय, बिस्तर तथा भोजन आदि) के लिए अधिकतम 20 हजार रुपये ग्राम पंचायत को खर्च करने का अधिकार दिया है। इससे अधिक खर्च करने के लिए डीएम की स्वीकृति लेनी होगी। प्रत्येक गांव में जिला पंचायत विकास अधिकारी संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों की निगरानी करेंगे।

प्राथमिकता से संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर बनाए जाएंगे। ग्राम निगरानी समिति के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। सभी संबंधित कर्मियों को निर्देशित कर दिया है।
-बसंत मेहता, जिला पंचायत राज अधिकारी, बागेश्वर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूल प्रबंधन पर लगाया फीस के लिए दबाव बनाने का आरोप
Next: राशिफल 6 मई

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.