Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सर्वप्रथम हेल्थ केयर वर्कर्स को दी जाएगी कोविड-19 की वैक्सीन, तैयार किया जा रहा डाटा बेस
  • उत्तराखंड

सर्वप्रथम हेल्थ केयर वर्कर्स को दी जाएगी कोविड-19 की वैक्सीन, तैयार किया जा रहा डाटा बेस

RNS INDIA NEWS 31/10/2020
corona-vaccine

देहरादून। सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में सरकारी और निजी क्षेत्र में कार्यरत सभी स्वास्थ्य सेवा से जुड़े हेल्थ वर्कर्स का डाटा बेस तैयार किया जाना है। डाटा आने के बाद प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिसका उपयोग भविष्य में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 की वैक्सीन के लिए प्रस्तावित किया जाएगा। वहीं, जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने डाटा बेस तैयार करने के लिए कार्य योजना तत्काल बनाने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तर पर गठित समिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी बाल विकास विभाग, रेडक्रॉस, नगर निगम, सभी नगर पालिका, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और गैर सरकारी संस्थाएं (जो टीका करण कार्य करती हैं) टास्कफोर्स का सदस्य नामित किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी को बीट कांस्टेबल के माध्यम से थाना क्षेत्र के सभी निजी एवं शासकीय अस्पतालों में कार्यरत कार्मिकों के संबंध में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य संबंध कार्यों में योगदान देने वाले डॉक्टर, एएनएम, आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स, जीएनएम, फार्मसिस्ट, लैब टैक्निशियन, वाहन चालक, लिपिक और सफाई कर्मियों, सुरक्षा कर्मिकों का डाटाबेस तत्काल तैयार करने के निर्देश सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। इसके अलावा जिले के निजी क्षेत्र के अस्पतालों जैसे सीएमआई, दून अस्पताल, हिमालयन हॉस्पिटल, मैक्स, सिनर्जी, कैलाश, फोर्टिज, वेलनेस, अरिहंत, महंत इंदिरेश हॉस्पिटल समेत सभी बड़े अस्पतालों के स्वास्थ्य कार्मिकों का डेटाबेस तत्काल अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, डीएम आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी अस्पताल, निजी अस्पताल, एलोपैथ, होम्योपैथ आयुर्वेद, यूनानी में इलाज की सेवा कर रहे हैं। डॉक्टरों और हेल्थ वर्करों का डाटा मांगा गया है। जिसका डाटा तैयार किया जा रहा है। जिसे तीन दिन के भीतर तैयार कर लिया जाएगा। कोविड-19 को लेकर जो भी वैक्सीन आएगी उसे सबसे पहले हेल्थ केयर को दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा अल्मोड़ा ने किया महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण व जयंती कार्यक्रम
Next: उत्तराखंड में कोरोना वायरस की 12816 जांच रिपोर्ट के परिणाम आना बाकी, आज मिले 413 नए संक्रमित

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.