Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी, कहीं आप ना आ जाये झांसे में
  • हरिद्वार

सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी, कहीं आप ना आ जाये झांसे में

RNS
RNS INDIA NEWS 21/11/2020
rns featured image new

रुडकी। गिद्धावाली की छात्रा और उसकी दो मौसेरी बहनों को सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी की गई। आरोपी शिकायत करने पर उन्हें मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस अभी घटना की जानकारी से इनकार कर रही है। गिद्धावाली निवासी बीरम सिंह की सात साल पहले मौत हो गई थी। बीरम सिंह की रायसी से सटे हबीबपुर कुड़ी के एक व्यक्ति से दोस्ती थी। बीरम की मौत के बाद भी वह उनके घर आता जाता रहता था। 2016 में उसने इंटर में पढ़ रही बीरम की बेटी रूपा को सरकारी योजना से दो लाख रुपये की मदद दिलाने का भरोसा दिया। यही नहीं, उसने टोडा कल्याणपुर गांव में रहने वाली की मौसी रेखा की बेटी निधि और छवि को भी इनका लाभ दिलाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही इसमें तकरीबन तीस हजार का खर्च आने की बात कही। हबीबपुरकुड़ी के ही उसके एक साथी ने रूपा और रेखा को विश्वास दिलाया और कहा कि उसकी बेटी को भी उसी ने योजना का लाभ दिलाया है। रुपा, निधि और छवि के परिजनों ने दो बार में उसे तीस हजार रुपये सौंप दिए। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के एक व्यक्ति को ब्लॉक प्रमुख बताकर खर्च के लिए उनसे और रकम मांगी। उन्होंने बीस हजार रुपये फिर उन्हें दे दिए। इसके बाद भी वे योजना का लाभ दिलाने की बात कहकर तीनों छात्राओं को चक्कर कटवाते रहे। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को कई बार लक्सर, हरिद्वार और देहरादून भी बुलवाया। छात्राओं ने बताया कि उन्हें न तो सरकार से पैसा मिला, और न ही आरोपी उनकी रकम लौटा रहे हैं। एसओ खानपुर पीडी भट्ट का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10वीं-12वीं की परीक्षाएं जरुर होंगी, जाने क्या है योजना
Next: सीएम के रुद्रपुर दौरे का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.