Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सरकारी विभाग नहीं देते नगर निगम को सफाई व हाउस टैक्स
  • उत्तराखंड

सरकारी विभाग नहीं देते नगर निगम को सफाई व हाउस टैक्स

RNS INDIA NEWS 27/08/2020
rns featured image new

हल्द्वानी । सरकारी विभागों के ऊपर नगर निगम का 62 लाख रुपए से अधिक का हाउस टैक्स बकाया है। जिलाधिकारी कैंप कार्यालय, आवास व एसएसपी कार्यालय भी नगर निगम को हाउस टैक्स व स्वच्छता कर नहीं देते। नगर निगम का सबसे बड़ा बकायेदार ऊर्जा निगम हैं। ऊर्जा निगम के तीन दफ्तरों पर करीब 29 लाख रुपए का टैक्स बकाया है। ऐसे में अब नगर निगम जल्द ही सभी सरकारी विभागों से हाउस टैक्स वसूली के नोटिस भेजने की कार्रवाई करने जा रहा है। सरकारी विभाग नगर निगम को सफाई व हाउस टैक्स नहीं देते। जिस कारण साल दर साल नगर निगम पर बकाया राशि चढ़ रही है। बिजली बिल न देने पर ऊर्जा निगम तुरंत ही नगर निगम की स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काटने लगता है। पर नगर निगम का सबसे बड़ा बकायेदार ऊर्जा निगम है। इसके अलावा शहर का अधिकांश सरकारी दफ्तर ऐसे हैं जिन्होंने हाउस टैक्स व स्वच्छता कर जमा नहीं किया है। नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया ने बताया कि बकायेदार विभागों से जल्द ही टैक्स की वसूली शुरू की जानी है। उम्मीद है कि जल्द ही पुराना बकाया जमा हो जाएगा। जबकि नए स्वकर फार्म भी भरने में तेजी आएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि बकायेदार विभागों की सूची बना ली गई है। डीएम, एसएसपी कार्यालय समेत बकाएदारों को नोटिस भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
-62 लाख सरकारी विभागों का हाउस, स्वच्छता कर बकाया
-72 सरकारी संस्थान नगर निगम के बकायेदारों की सूची में
-ऊर्जा निगम के तीन दफ्तरों पर 29 लाख रुपये टैक्स बाकी
-बकायेदार विभागों से जल्द वसूली शुरू करेगा नगर निगम
दफ्तर बकाया
एसडीएम कोर्ट 2520 रुपये
जेल हीरानगर 5520 रुपये
जल संस्थान 63112 रुपये
डीएम कैंप 3700 रुपये
तहसील 9000 रुपये
वनभूलपुरा इंटर कॉलेज 40504 रुपये
स्वकर फार्म दबाए बैठे : सरकारी विभागों ने नगर निगम की ओर से भेजे गए स्वकर निर्धारण के फार्म भी भरकर नहीं भेजे हैं। जिस कारण निगम के पास करीब 60 सरकारी विभागों, कॉलोनियों के फार्म नहीं आए हैं। ऐसे में नगर निगम को पता ही नहीं कि इनपर अब कितना टैक्स बकाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इज्जतनगर मंडल ने की अब चार रेल गाडिय़ां स्थायी रूप से बंद
Next: शराब की भट्टियां पकड़ी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.